May 5, 2024

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की कार्यशैली एवं उनके द्वारा करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों से प्रभावित होकर रविवार को नन्हेड़ा क्षेत्र से दर्जनों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। गृह मंत्री अनिल विज ने भाजपा का पटका पहनाकर सभी का पार्टी में स्वागत किया।

विपक्षी दलों को छोड़ भाजपा में शामिल हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि नन्हेड़ा क्षेत्र से कई लोगों के पार्टी के साथ जुड़ने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने नवनियुक्त सदस्यों को पार्टी गतिविधियों में सक्रिय तौर पर हिस्सा लेने और समाज हित में बेहतर कार्य करने का आह्वान किया। भाजपा में शामिल हुए युवाओं व अन्य लोगों ने गृह मंत्री अनिल विज व भाजपा जिंदाबाद के जोरदार नारे भी लगाए। उन्होंने कहा गृह मंत्री अनिल विज द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें दी जाएगी उसका वह पूरी तरह से निर्वाह करेंगे।

गृह मंत्री के नेतृत्व में रिकार्ड तोड़ कार्य हुए अम्बाला छावनी में

नन्हेड़ा से वार्ड प्रधान मोहन पुंडीर, सेक्टर इंचार्ज रवि चौधरी, शक्ति प्रमुख सोम सिंह, राजू चितकारा की अगुवाई में नन्हेड़ा क्षेत्र के लोगों ने भाजपा का दामन थामा। पदाधिकारियों ने कहा कि गृह मंत्री अनिल विज जी की कार्यशैली से सभी प्रभावित है। श्री विज की बदौलत अम्बाला छावनी में बीते 7 सालों में रिकार्ड तोड़ कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अनिल विज की बदौलत ही आज अम्बाला छावनी का स्वरूप पूरी तरह से बदल रहा रहा है। सिविल अस्पताल, अटल कैंसर केंद्र, सुभाष पार्क, ऑल वेदर स्वीमिंग पूल, उपमंडल परिसर, स्पोर्ट्स होस्टल, जिम्नास्टिक हॉल एवं अन्य कई परियोजनाएं हैं जोकि गृह मंत्री अनिल विज की वजह से ही संभव हो सकीं है। इस अवसर पर ललता प्रसाद, सुरेंद्र तिवारी सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

इन लोगों ने भाजपा का दामन थामा, गृह मंत्री व भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए

नन्हेड़ा क्षेत्र से रविवार को भारतीय जनता पार्टी में क्षेत्रवासी तेजिंद्र सिंह, अरूण कुमार, ओम प्रकाश, कश्मीर सिंह, नरेंद्र, राम किशन, हुकुमचंद, हरप्रीत सिंह, जरनैल सिंह, गुरविंद्र सिंह, निहाल सिंह, बब्बू, प्रदीप कुमार, जरनैल सिंह, जसमीत सिंह, देविंद्र सिंह, जसबीर सिंह, बिंदा, रणजीत सिंह, बलदेव सिंह, बलजिंद्र सिंह, लवप्रीत सिंह, आशु, मनजीत सिंह, अजीत सिंह, राकेश कुमार एवं अन्य ने भाजपा का दामन थामा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *