October 14, 2026
14 oct 3
  • टेस्ट हुए, MRI भी कराई गई

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। दिल्ली स्थित आवास पर उन्हें चक्कर आया, जिसके बाद उन्हें दिल्ली AIIMS ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। बताया गया है कि उनके कुछ टेस्ट और MRI की गई है।

हालांकि, AIIMS की ओर से अभी तक कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। हुड्‌डा के निजी सचिव (PA) वीपी धारीवाल ने बताया कि फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है।

बता दें कि सोमवार को दिल्ली में चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल नहीं हुए थे, मगर उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा वहां गए थे।

जानें हुड्डा की पहले कब-कब बिगड़ी तबीयत

  • 16 मई 2012: ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव के बाद चंडीगढ़ PGI में भर्ती हुए। 17 मई की सुबह छुट्टी मिली।
  • 18 अप्रैल 2021: कोरोना संक्रमित होने के बाद गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती हुए। 13 दिन बाद 1 मई को छुट्टी मिली।
  • 14 फरवरी 2023: चंडीगढ़ में चक्कर आने और सांस लेने में परेशानी के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए। 15 फरवरी को छुट्टी मिली।

1 अक्टूबर को मौसी का निधन हुआ

हुड्डा की मौसी शांति देवी का 1 अक्टूबर की सुबह निधन हो गया था। वह 104 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनका अंतिम संस्कार हिसार के खरड़ अलीपुर गांव में किया गया। अंतिम संस्कार में हुड्डा के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, कांग्रेस के सांसद-विधायक और कई अन्य नेता शामिल हुए थे। मौसी के निधन की सूचना मिलने के बाद हुड्डा ने दिल्ली में अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए और हिसार पहुंचे थे