September 22, 2026
22 sep 24
  •  खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जारी किया नोटिस

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हिसार जिले के अग्रोहा में तेल टैंकरों से अवैध तरीके से पेट्रोल-डीजल निकालकर खरीदने, बेचने और उसके भंडारण की शिकायत पर सीएम फ्लाइंग हिसार की टीम ने मंगलवार अलसुबह करीब चार बजे तीन ढाबों का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान श्रीराम वैष्णों ढाबा, श्री बालाजी ढाबा, रेड रोज ढाबे पर अनियमितता सामने आई। इस खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने तीनों ढाबा संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस कार्रवाई का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने किया। उनके साथ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, एएसआई सुरेंद्र समेत हेड कांस्टेबल जितेंद्र व विजय मौजूद रहे।

टैंकरों से तेल निकाल सस्ते दाम पर बेचने की शिकायत