August 16, 2026
16 aug 22
  • 15 अगस्त परेड फंक्शन में शामिल हुए थे बच्चे

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा के 7 जिलों में कल यानी सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे। जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (DEEO) ने 16 अगस्त को इस संबंध में आदेश जारी कर सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

आदेश के अनुसार, सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। आदेश के मुताबिक, पंचकूला, पानीपत, करनाल, हांसी, फरीदाबाद, कैथल और झज्जर में स्कूल बंद रहेंगे।

दरअसल, 15 अगस्त को विभिन्न परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कई स्कूली बच्चे और टीचर्स कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसको लेकर ही ये ऐलान किया गया।

पंचकूला में श्रुति चौधरी ने किया था ऐलान

महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने 15 अगस्त को पंचकूला जिले के सभी स्कूलों के लिए 17 अगस्त को अवकाश की घोषणा की थी।

सरकारी के साथ निजी स्कूल भी रहेंगे बंद

DEEO की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिले में संचालित सभी सरकारी और निजी स्कूल 17 अगस्त को बंद रहेंगे। यानी यह अवकाश सरकारी स्कूलों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होगा। स्कूल प्रबंधन को भी आदेश के अनुसार संस्थान बंद रखने होंगे।

ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

16 अगस्त को जारी आदेश में जिले के सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों (BEOs) को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों तक इस आदेश की सूचना तत्काल पहुंचाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि अवकाश के आदेश का सख्ती से पालन हो।