August 12, 2026
12 aug 11
  • प्रधान बोले- सरकार को देंगे एक मौका, MLA-SP पर कार्रवाई की मांग

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा के कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर योग भवन में बुधवार को हर्ष और बीरबल के एनकाउंटर मामले को लेकर अखिल भारतीय रोड़ समाज की बड़ी बैठक हुई। बैठक में कई हजार लोग पहुंचे। समाज के लोगों में एनकाउंटर को लेकर भारी आक्रोश दिखाई दिया। इससे नाराज समाज ने करनाल के विधायक जगमोहन आनंद का धर्मशाला के बाहर पुतला फूंका।

इस दौरान युवाओं ने सीएम आवास का घेराव करने का फैसला लिया गया। हालांकि समाज के नेताओं ने उनको रोका और शांत किया। साथ ही सरकार को एक और मौका देने की बात कही। पंचायत के बाद बैठक हुई, जिसमें समाज की ओर से सरकार के सामने तीन मुख्य मांगे रखी गईं। मामले में BJP के पुंडरी से विधायक सतपाल जांबा ने बातचीत करने से इंकार कर दिया।

परिवार की सहयता के लिए रखा बॉक्स

पंचायत में हर्ष के परिवार की आर्थिक सहायता के लिए बॉक्स भी रखा गया था। चाचा सतबीर डाबर ने बताया कि हर्ष के माता-पिता नहीं है। हर्ष अपने छोटे भाई रोहित (21) और अभिषेक (17) का सहारा था। हर्ष दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। इस मामले में समाज का फैसला मानेंगे।

ताऊ बोला- सिर्फ एक वीडियो दिखाई

बनारसी दास ने बताया कि उसका भतीजा हर्ष सुबह अपने काम पर गया हुआ था। बाद में उनको सूचना मिली कि हर्ष का एनकाउंटर कर दिया। इस दौरान वे भावुक हो गए। आरोप लगाया कि सिर्फ 4 लोगों को डेड बॉडी लेने के लिए अस्पताल बुलाया। यही उनको बाइक की फुटेज दिखाई कि हर्ष ने हत्या की है, जबकि उसमें हर्ष पहचान में नहीं आ रहा था।

विधायक को पहले पता था- बनारसी दास

ये एनकाउंटर गलत किया गया। हमें सरकार से सिर्फ और सिर्फ न्याय चाहिए। आज समाज मामले को लेकर फैसला करेगा। उस फैसले को हम मानेंगे। विधायक भी यही कह रहे थे कोरे कागज पर लिखकर देने का तैयार हूं। शाम तक रिजल्ट दूंगा। आरोप लगाया कि विधायक को पहले पता था कि एनकांउटर होगा। उनको सुबह ही उसकी मौत की खबर मिली।

हर्ष का किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं था, सतबीर

सतबीर डाबर ने कहा कि हर्ष अपने काम से काम रखता था। उसका गांव में भी किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं था। उसकी कोई शिकायत भी घर तक नहीं आई। इस पर कोई केस भी नहीं था। घर-गांव में सभी को नमस्ते करते आता-जाता था। उनको यकीन ही नहीं हो रहा कि इसका एनकाउंटर कर दिया गया। हर्ष बिल्कुल निर्दोष था। ये एनकाउंटर गलत हुआ है।

सरकार से मांग है कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसमें शामिल कोई भी हो उसके खिलाफ कार्रवाई हो उसे सजा मिलनी चाहिए।

समाज की भावनाएं हुईं आहत- पुंडरी

अखिल भारतीय रोड़ महासभा के प्रधान बलकार पुंडरी ने कहा कि इस एनकाउंटर समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। समाज का मानना है कि हर्ष के साथ निर्मम तरीके से एनकाउंटर हुआ है। पूरे मामले की जांच CBI, हाईकोर्ट या सेशन कोर्ट के सिटिंग जज से कराई जानी चाहिए। जिससे किसी तरह का संदेह न रहे।

विधायक के रिजल्ट बयान पर नाराजगी

समाज की नाराजगी का एक कारण विधायक का वह बयान भी है, जिसमें उन्होंने शाम तक परिणाम देने की बात कही थी। बलकार पुंडरी ने कहा कि विधायक की ओर से यह कहना कि शाम तक 100 प्रतिशत रिजल्ट दे देंगे और कोरे कागज पर लिखकर देने की बात कहना समाज को ठीक नहीं लगा।

विधायक पर हो कार्रवाई- पुंडरी

बैठक में करनाल के विधायक के बयानों पर भी समाज ने नाराजगी जताई। बलकार पुंडरी ने कहा कि विधायक ने जिस तरह के बयान दिए, वह जनप्रतिनिधि के पद पर बैठे व्यक्ति को नहीं देना चाहिए। चुनाव आते-जाते रहते हैं। आज कोई विधायक है तो कल कोई दूसरा विधायक हो सकता है, लेकिन जनप्रतिनिधि को सभी समाजों की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए।

सरकार को विधायक के इस बयान को गंभीरता से लेना चाहिए। विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी। उन्होंने कहा कि अभी समाज ने सरकार को एक और मौका देने का फैसला लिया है। उनके समाज के लोग भी सरकार में शामिल है। हमें यकीन है, सरकार इस मामले पर कार्रवाई जरूर करेगी।

मुख्यमंत्री से मिलने का इंतजार

बलकार पुंडरी ने कहा कि समाज को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री से मिलने के लिए गुरुवार को समय मिलेगा। समाज के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांगें और भावनाएं रखेंगे। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इस मामले में ठोस कदम उठाएंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद ही समाज आगे की कार्रवाई को लेकर फैसला करेगा।

SP के ट्रांसफर की मांग

बलकार पुंडरी ने कहा कि फिलहाल समाज की मुख्य मांग निष्पक्ष जांच की है। इसके अलावा जांच के दौरान पुलिस कप्तान का ट्रांसफर किया जाए। साथ ही एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। पंचायत में पुंडरी के विधायक सतपाला जांबा और हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण के भाई समर कल्याण भी पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री से मिलने का इंतजार

बलकार पुंडरी ने कहा कि समाज को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री से मिलने के लिए गुरुवार को समय मिलेगा। समाज के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांगें और भावनाएं रखेंगे। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इस मामले में ठोस कदम उठाएंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद ही समाज आगे की कार्रवाई को लेकर फैसला करेगा।

SP के ट्रांसफर की मांग

बलकार पुंडरी ने कहा कि फिलहाल समाज की मुख्य मांग निष्पक्ष जांच की है। इसके अलावा जांच के दौरान पुलिस कप्तान का ट्रांसफर किया जाए। साथ ही एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। पंचायत में पुंडरी के विधायक सतपाला जांबा और हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण के भाई समर कल्याण भी पहुंचे थे।