August 12, 2026
12 aug 8
  • लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर घर के बाहर बैठे थे, जांच में जुटी पुलिस

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा के झज्जर में नेवी से रिटायर्ड एक बुजुर्ग ने बुधवार सुबह घर के बाहर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। चमनपुरा गांव में बुजुर्ग कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। आसपास के लोगों ने उन्हें गोली लगी देखी और परिवार को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता ने सुबह चाय पी थी। इसके बाद उन्होंने अपनी बहन से फोन पर बात की थी। बेटे के मुताबिक, दूसरे बेटे की मौत के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान थे।

घर के बाहर कुर्सी पर बैठे थे

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के समय ब्रह्मप्रकाश (72) घर के बाहर कुर्सी पर बैठे हुए थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज के बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

हर एंगल से कर रही जांच पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले उनकी किसी से कोई बातचीत या विवाद तो नहीं हुआ था।

पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।