August 7, 2026
7 aug 15
  • सितंबर में होने वाली परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन अप्लाई

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा सितंबर-2026 (कंपार्टमैंट/आंशिक अंक सुधार/पूर्ण विषय अंक सुधार/Additional Qualified व अतिरिक्त विषय) के लिए परीक्षार्थी 7 अगस्त से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से आवेदन कर सकते हैं।

शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव मुनीश शर्मा ने कहा कि ऐसे परीक्षार्थी, जो सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा सितंबर-2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो 1000 रुपए परीक्षा शुल्क सहित 7 अगस्त से 17 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ 18 अगस्त से 22 अगस्त व 300 रुपए विलंब शुल्क सहित 23 अगस्त से 27 अगस्त तथा 1000 रुपए विलंब शुल्क सहित 28 अगस्त से 1 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षार्थी सभी दिशा-निर्देश पढ़ें

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जो परीक्षार्थी सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) मार्च-2026 व जुलाई-2026 की परीक्षा में उत्तीर्ण (Qualified) रहे हैं, लेकिन किसी एक अनिवार्य विषय में फेल हैं। ऐसे परीक्षार्थी भी अतिरिक्त उत्तीर्ण श्रेणी (Additional Qualified) के अन्तर्गत निर्धारित तिथियों में पिछला अनुक्रमांक दर्ज करते हुए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षार्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को भली-भांति पढ़ते हुए समय रहते आवेदन करना सुनिश्चित करें। अंतिम तिथि उपरान्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई के लिए हेल्पलाइन नंबर 01664-254300 तथा ई-मेल assec@bseh.org.in व assrs@bseh.org.in माध्यम से संपर्क करते हुए समाधान करवाना सुनिश्चित करें।