August 6, 2026
6 aug 5
  • हिमाचल जैसी नेगेटिव मार्किंग होगी, हिंदी समेत 3 लैंग्वेज में एग्जाम दे सकेंगे

केवल लिखित परीक्षा व बोनस अंकों से अंतिम मेरिट बनेगी। इसके लिए द कांस्टेबल भर्ती (तीसरा संशोधन) नियम, 2026 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। वहीं, भविष्य में होने वाली भर्ती प्रक्रिया ट्रांसपेरेंट रिक्रूटमेंट प्रोसेस (TRP) के नियमों के तहत होगी।

100 अंकों की मल्टी ऑप्शन एग्जाम

पुरुष एवं महिला कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के पदों पर सिलेक्शन के लिए 100 अंकों का रिटेन एग्जाम होगा। अभ्यर्थियों के पास एग्जाम देने के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) या OMR शीट आधारित टेस्ट का माध्यम रहेगा। परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे।

गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग

परीक्षा में सही उत्तर देने पर अभ्यर्थी को 1 अंक मिलेगा। हालांकि, गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी, जिससे तुक्का लगाने की गुंजाइश खत्म होगी। पहले नेगेटिव मार्किंग नहीं होती थी।

हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी में प्रश्न पत्र

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रश्न-पत्र 3 भाषाओं- हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी में उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय ही अपनी पसंद की भाषा चुननी होगी। एक बार चुनी गई भाषा को बाद में किसी भी परिस्थिति में बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

शारीरिक परीक्षण

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही अगले चरण, यानी फिजिकल एंड्यूरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट कर बुलाया जाएगा।

शून्य साक्षात्कार नीति

पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) की ट्रांसपेरेंट रिक्रूटमेंट प्रोसेस (TRP) की गाइडलाइंस का पालन करते हुए इस भर्ती से इंटरव्यू को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। इससे भर्ती में किसी भी प्रकार के मानवीय हस्तक्षेप या पक्षपात की संभावना खत्म होगी।