- 2026 परीक्षा भी वक्त पर होगी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा 4 व 5 जुलाई को प्रदेशभर में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) परीक्षा ली गई। वहीं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर धूपड़ ने दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए कहा कि अब पहले अभ्यार्थियों के आब्जेक्शन मांगे जाएंगे, कमेटी उनकी जांच करेगी और फिर ओएमआर सीट की मार्किंग करके रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर धूपड़ ने कहा कि पूरी पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से परीक्षाएं हुई। तीनों लेवलों की परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि कहा कि जैसे ही मैंने पदभार ग्रहण किया, उसके करीब एक सप्ताह बाद ही यह परीक्षा होनी थी, लेकिन किसी वजह से पोस्टपोन कर दी। जो अब मेरे सामने सबसे बड़ी चुनौती थी, एक महीने के अंदर इनको संचालित करना।
एक्सपर्ट रिव्यू के बाद मार्किंग कर जारी होगा रिजल्ट
रिजल्ट को लेकर किए गए सवाल का जवाब देते हुए शंकर धूपड़ ने कहा कि रिजल्ट जल्द आएगा, पहले हम आंसर की डाली जाएगी। आंसर की के बाद बच्चों से आब्जेक्शन लिए जाएंगे। आब्जेक्शन के बाद एक्सपर्ट की कमेटी विचार विमर्श करेगी। उसके बाद ओएमआर सीट का आंकलन शुरू करेगी और बाद में रिजल्ट जारी किया जाएगा।
जल्द करवाया जाएगा एचटेट-2026
अभ्यार्थियों द्वारा प्रश्न पत्र में गलियों के आरोपों पर चेयरमैन ने कहा कि उनके पास भी कई फोन आए। वे कई सेंटर पर गए थे। वहां भी कई बच्चों ने कहा था, इसलिए एक्सपर्ट की कमेटी बैठेगी और वह फाइनल करेगी। जो किसी प्रकार की भ्रांति आई है और जो बच्चों के आब्जेक्शन है।
किसी भी बच्चे को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होने देंगे। अभ्यार्थी का मेहनताना कहीं नहीं जाएगा। वहीं एचटेट-2026 को लेकर कहा कि जल्दी ही करवाया जाएगा। वहीं समय रहते एचटेट 2026 के करवाने का प्रयास रहेगा।
2.33 लाख अभ्यर्थी में 1.66 लाख महिला अभ्यर्थी
HTET के लिए 2 लाख 33 हजार 294 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया। जिनमें से 1 लाख 66 हजार 137 फीमेल कैंडिडेट और 67 हजार 157 मेल कैंडिडेट शामिल रहे। इनमें से लेवल-1 (PRT) परीक्षा के लिए 41 हजार 62 अभ्यार्थी, लेवल-2 (TGT) की परीक्षा के लिए 1 लाख 19 हजार 141 अभ्यार्थी और लेवल-3 (PGT) की परीक्षा के लिए 73 हजार 91 अभ्यार्थी रजिस्टर्ड हुए थे।