January 11, 2026
modi aap poster

हरियाणा के सोनीपत में लगाए गए मोदी विरोधी पोस्टरों काे लेकर दर्ज केसों की संख्या 2 हो गई है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता (EO) की शिकायत पर एक केस जहां सिविल लाइन थाने में दर्ज हुआ, वहीं दूसरा केस थाना बहालगढ़ में दर्ज हुआ है।

बुधवार की रात को अज्ञात ने शहर में चौक चौराहों व अन्य स्थानों पर बड़ी संख्या में ‘मोदी हटाओ-देश बचाओ’ के पोस्टर चस्पा कर दिए थे। भाजपा के राई विधायक मोहनलाल बड़ोली ने इन पर एतराज जताया है।

दोनों ही थानों में केस EO अभिषेक की शिकायत पर दर्ज हुए हैं। थाना बहालगढ़ में दूसरे केस में उन्होंने कहा है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा सेक्टर-7 चौक बहालगढ़ और विभिन्न सरकारी स्थानों पर “मोदी हटाओ-देश बचाओ” के नाम के पोस्टर लगा दिये गये हैं, जोकि पूर्ण रूप से गैर कानूनी हैं। ज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *