April 26, 2024

हरियाणा में 2024 के चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) तैयारियों में जुट गई है। अप्रैल में नए संगठन की घोषणा के बाद पार्टी राज्य भर में ऑपरेशन झंडा चलाएगी। इसके लिए राज्य की 90 विधानसभा सीटों के कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग भी पार्टी की तरफ से दी जाएगी।

आप नेता अनुराग ढांडा ने बताया कि इसके लिए वालंटियर मैपिंग अभियान की शुरुआत कर दी गई है।

इसके तहत 2 फरवरी को हिसार, सिरसा, सोनीपत, करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, भिवानी और महेंद्रगढ़ में मीटिंग हुई। इसमें विधानसभा क्षेत्र से संबंधित कार्यकर्ताओं को वालंटियर मैपिंग की ट्रेनिंग दी गई।

6 फरवरी तक चलने वाली ट्रेनिंग में पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं को सघन मैपिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी का ऑपरेशन झंडा भी चलाया जाएगा।

इससे पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक 29 और 30 जनवरी को पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं की जोन स्तर पर बैठक ले चुके हैं।

इसमें पूरे प्रदेश में ऑपरेशन झंडा और हर एक कार्यकर्ता की सघन मैपिंग को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए थे। पार्टी नेताओं के अनुसार जल्द ही पार्टी के वरिष्ठ नेता हरियाणा भ्रमण पर आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *