May 17, 2024

हरियाणा में सरकार और नए चुने सरपंचों के बीच ई-टेंडरिंग का विवाद बढ़ गया है। इस वजह से CM मनोहर लाल की करनाल में होने वाली संयुक्त मंत्रणा का कार्यक्रम अचानक रद्द करना पड़ा। यहां 14 जनवरी यानी आज ही यह कार्यक्रम था। करनाल के मंगलसेन ऑडिटोरियम में होने वाले इस कार्यक्रम में सीएम ने सरपंचों, पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद के सदस्यों के साथ मंत्रणा करनी थी। जिसके लिए CM खास तौर पर करनाल आए थे।

हालांकि किरकिरी से बचने के लिए सरकार अब इस कार्यक्रम के रद होने को मकर संक्रांति के त्योहार से जोड़ रही है। जिसका एक पत्र भी सामने आया है। वहीं सवाल यह उठ रहे हैं कि इसके बारे में तो अधिकारियों को पहले से पता था कि त्योहार है, फिर भी कार्यक्रम रखा गया तो जानबूझकर बहाना बनाया जा रहा है।

सरकार की तरफ से सरंपचों के CM को पत्र भेजने का दावा किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार है। सभी सरपंचों को अपने-अपने गांवों में लोगों के साथ मिलकर यह त्योहार मनाना है। इसलिए सभी सरपंच अनुरोध करते है कि 14 जनवरी को मंगलसेन ऑडिटोरियम में होने वाले कार्यक्रम को रद्द किया जाए और किसी अन्य तारीख में यह कार्यक्रम किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *