April 26, 2024

स्थापना दिवस पर भिवानी में हुई रैली की सफलता से उत्साहित जननायक जनता पार्टी (जजपा) अब विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता निश्चिंत होकर न बैठें, बल्कि दोगुने जोश व उत्साह के साथ पार्टी के प्रचार-प्रसार में जुट जाएं।

जजपा के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में भिवानी रैली, पंचायत चुनाव और संगठन मजबूती से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी के पांचवें स्थापना दिवस पर भिवानी में हुई रैली की सफलता के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाते हुए कहा कि उनकी मेहनत से ही लाखों लोग भिवानी पहुंचे और स्थापना दिवस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने भिवानी रैली को लेकर पूरी मेहनत से तैयारी की थी। उन्होंने घर-घर जाकर रैली का निमंत्रण दिया जिससे प्रदेश के कोने-कोने से लोग रैली में पहुंचे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि रैली से पार्टी को नई मजबूती मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *