in

जिसकी हत्या के आरोप में सात साल से काट रहा है जेल की कैद, वो निकली जिंदा

गौंडा क्षेत्र के गांव ढांटोली में सात साल पहले मृत दर्शाई गई किशोरी अब बालिग हो गई है। सोमवार को उसके अदालत में बयान दर्ज कराए गए। साथ ही पुलिस को डीएनए मिलान की अनुमति मिल गई है। अब पुलिस डीएनए कराने के साथ नए साक्ष्यों के आधार पर मामले की विवेचना कर रही है।

लापता लड़की को स्‍वजनों ने मृत बताकर व‍िष्‍णु को भ‍िजवाया था जेल

  • 17 फरवरी 2015 को गौंडा क्षेत्र के गांव ढांटोली में रहने वाले एक व्यक्ति ने मुकदमा कराया था। इसमें कहा था कि 10वीं में पढ़ने वाली उनकी बेटी लापता है। इसमें गांव के ही विष्णु पर शक जताया। पुलिस किशोरी का सुराग नहीं लगा पाई।
  • कुछ महीनों बाद आगरा में एक किशोरी का शव मिला। स्वजन ने उसकी शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की। विष्णु पर हत्या का आरोप भी लगा। विष्णु जेल में है।
  • हालांकि, तीन साल पहले वह जमानत पर बाहर आ गया, मगर समन/एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद हाजिर न होने पर उसके खिलाफ कुर्की नोटिस जारी हुआ था। तब उसे जेल भेजा गया।
  • अब वह एक माह से जेल में है। इधर, बीते दिनों आरोपित विष्णु की मां सुनीता गौतम ने एसएसपी से की शिकायत। कहा कि जिस लड़की की हत्या में बेटा जेल में है, वह हाथरस में जिंदा है।
  • वो लड़की हाथरस के नगला चौखा निवासी राजकुमार के साथ शादी करके रह रही है। जांच में पता चला कि किशोरी नाम बदलकर रह रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Written by HBN Desk

गुरूग्राम का खेड़कीदौला टोल प्लाजा रहेगा या नहीं, आज होगा फैसला

एशिया के दानवीरों की सूची में Gautam Adani और Shiv Nadar को मिली जगह, Forbes की लिस्ट में ये भी हैं शामिल