April 25, 2024
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की आत्मा को छुआ है इसलिए नरेन्द्र मोदी के लिए भारत की जनता का कोटि कोटि आर्शिवाद है।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने ये बात कही है। ओमप्रकाश धनखड़ बहादुरगढ़ में चल रही 67वीं हरियाणा सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने आए थे।
धनखड़ ने यहां राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर बोलते हुए कहा कि राहुल को ये समझने की जरूरत है कि ये देश एक है वो देश को घूम कर ये समझ ले ये बड़ी अच्छी बात है।उन्होंने कहा कि राजनीतिक गतिविधियों के जरिए अपने दल को आगे बढ़ाने का प्रयास सब करते हैं लेकिन जनता का आर्शिवाद उन्हे मिलता है जो जनता के दिल को छूते हैं।
67 वीं हरियाणा सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में ओमप्रकाश धनखड़ ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती की शुरूवात भी करवाई। ओमप्रकाश धनखड़ ने गीता का ज्ञान, विश्व स्तर की पहलवानी, तगड़ी किसानी, जोरदार जवानी और तरक्की और विज्ञानी  हरियाणा की पहचान है। उन्होंने कहा कि  ओलम्पिक मैडलों में भी हरियाणा के खिलाडि़यों का ही सबसे ज्यादा हिस्सा होता है। धनखड़ ने कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजकों को भी बधाई दी है।
बाईट ओमप्रकाश धनखड़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पंचायत चुनावो में भाजपा ने ही सबसे ज्यादा सीटें जीती है। और सबसे ज्यादा जिला परिषद के चेयरमैन भी भारतीय जनता पार्टी के ही बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *