March 29, 2024

पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार नशा तस्करी को रोकने हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना बराड़ा  क्षेत्र उधम सिहँ चैंक बराड़ा अद्योया के पास से नशा तस्करी के मामले में 16 सितम्बर 2022 को सी0आई0ए0-शहजादपुर के पुलिस दल ने निरीक्षक विरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी सुखदेव सिहँ उर्फ सुक्खा निवासी गाँव सरदेहड़ी थाना मुलाना जिला अम्बाला को 263 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना बराड़ा में मामला दर्ज कर 17 सितम्बर 2022 को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 03 दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया। इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

16 सितम्बर 2022 को सी0आई0ए0-शहजादपुर अम्बाला के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है। सूचना के आधार पर सी0आई0ए0-शहजादपुर अम्बाला के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना बराड़ा क्षेत्र उधम सिहँ चैंक बराड़ा अद्योया के पास नाकाबन्दी की। नाकाबंदी के दौरान सन्दिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग करते समय आरोपी की तलाशी ली तो उससे 263 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुखदेव सिहँ उर्फ सुक्खा निवासी गाँव सरदेहड़ी थाना मुलाना जिला अम्बाला के रूप में हुई जिसे हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना बराड़ा में मुकदमा नं0 288 दिनांक 16 सितम्बर 2022 एन0डी0पी0एस0 की धारा 21/61/85 के अन्तर्गत मामला दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के कुशल मार्गदर्शन में नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए विशेष अभियान के दौरान 01 जनवरी 2022 से अब तक अम्बाला पुलिस दल ने मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के मामले में विशेष कामयाबी हासिल करते हुए 100 मामले दर्ज कर 119 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसेः-

03 किलो 334 ग्राम 672 मिलिग्राम हैरोइन लगभग 16 करोड़ अन्र्तराष्ट्रीय बाजार की कीमत की बरामद की गई।
09 किलो 999 ग्राम 67 मिलिग्राम (लगभग 10 किलोग्राम अफीम)
03 क्विंटल 12 किलोग्राम 42 मिलिग्राम चूरापोस्त
07 किलो 911 ग्राम गांजा
233 ग्राम चरस
64669 नशीली गोलियँा
9824 नशीले कैप्सूलज
1950 नशीले इन्जैक्शन
95 सिर्प बोतल बरामद की  हैं।
नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान 05 आरोपियों की लगभग 04 करोड़ रूपये की सम्पत्ति भी अटैच की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *