May 11, 2024

पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान 01 सितम्बर 2022 को सी0आई0ए0-2 अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक संदीप कुुमार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना पड़ाव क्षेत्र से नाकाबन्दी के दौरान पंजाब नम्बर पी0बी0-11 सी0एम0 8500 स्विफट डिजायर कार में सवार आरोपीः-
1 अनवर उर्फ अभि निवासी डेहा कालोनी अम्बाला शहर को 400 ग्राम हैरोइन सहित।
2 कार चालक राजबीर उर्फ राजू निवासी क्वाटर नम्बर-ए0-1 शम्भु रेलवे स्टेशन जिला पटियाला पंजाब।
3 अंजली निवासी डेहा कालोनी अम्बाला शहर को 300 ग्राम हैरोइन सहित।
4 रेखा निवासी डेहा कालोनी अम्बाला शहर को 300 ग्राम हैरोइन सहित कुल 1000 ग्राम (01 किलोग्राम) हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना पड़ाव में मुकदमा नम्बर 327 दिनांक 01 सितम्बर 2022 एन0डी0पी0एस0 एक्ट 61-1985 की धारा 21-27ए0 के अन्र्तगत मामला दर्ज किया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पूछताछ एवम आगामी कार्यवाही के लिए 03 दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया गया। अनुसंधान जारी है।
प्ुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार नशा तस्करों पर कार्यवाही करने हेतू गठित सी0आई0ए0-2 अम्बाला के पुलिस दल को 01 सितम्बर 2022 को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करते है जो आज पंजाब नम्बर पी0बी0-11 सी0एम0 8500 स्विफट डिजायर कार में दिल्ली सेे नैशनल हाइवे से होते हुए अम्बाला में प्रवेश करेगें। सूचना के आधार पर सी0आई0ए0-2 अम्बाला के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना पड़ाव क्षेत्र में नाकाबन्दी की। नाकाबंदी के दौरान सन्दिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग करते समय आरोपियों की गाड़ी रूकवाकर तलाशी ली तो आरोपी अनवर उर्फ अभि निवासी डेहा कालोनी अम्बाला शहर से 400 ग्राम हैरोइन, महिला आरोपी अंजली निवासी डेहा कालोनी अम्बाला शहर से 300 ग्राम हैरोइन, महिला आरोपी रेखा निवासी डेहा कालोनी अम्बाला शहर से 300 ग्राम हैरोइन कुल 1000 ग्राम (01 किलोग्राम) हैरोइन बरामद हुई।
आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बतलाया कि आरोपी कार चालक राजबीर उर्फ राजू निवासी क्वाटर नम्बर-ए0-1 शम्भु रेलवे स्टेशन जिला पटियाला पंजाब उनसे 15 हजार रूपये प्रति चक्कर इस कार्य के लिए लेता है। आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज किया गया। अनुसंधान जारी है। इन सभी का रिकार्ड अपराधिक प्रवुति का है जिनके खिलाफ मामले दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के कुशल मार्गदर्शन में नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए विशेष अभियान के दौरान 01 जनवरी 2022 से 01 सितम्बर 2022 तक  अम्बाला पुलिस दल ने विशेष कामयाबी हासिल करते हुए 92 मामले दर्ज कर 111 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसेः-
03 किलो 06 ग्राम 700 मिलीग्राम हैरोइन
09 किलो 999 ग्राम 67 मिली ग्राम (लगभग 10 किलोग्राम अफीम)
03 क्विंटल 09 किलोग्राम 272 मिलीग्राम चूरापोस्त
07 किलो 911 ग्राम गांजा
223 ग्राम चरस
64669 नशीली गोलियँा
9824 नशीले कैप्सूलज
1950 नशीले इन्जैक्शन
95 सिर्प बोतल बरामद की  हैं।
नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान 05 आरोपियों की लगभग 04 करोड़ रूपये की सम्पत्ति भी अटैच की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *