May 11, 2024

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी का रिश्‍ता को लंबा चलाने की जुगत है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने दो दिन के हरियाणा प्रवास के दौरान भाजपा-जजपा गठबंधन पर मजबूती की मुहर लगा गए। भविष्य में सभी तरह के चुनाव मिलकर लड़ने और गठबंधन सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही चुनाव घोषणा पत्रों में किए गए वादों को हर हाल में पूरा करने के लिए दोनों दलों की समन्वय समिति गठित करने पर सहमति बनी है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व जजपा के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह समेत आठ नेता इस संयुक्त समन्वय समिति के सदस्य होंगे। गठबंधन की मजबूती के लिए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री प्रदेश की समस्याओं और योजनाओं पर समन्वय बनाकर काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *