May 19, 2024

अरोड़ा वंश पंजाबी समाज प्रधान सुभाष अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि जगाधरी शहर के प्रसिद्ध मटका चौंक पर अब भारत की आन बान शान तिरंगा झंडा पूरी शान के साथ 70 फुट ऊँचा लहराया जाएगा, इस कार्य को करने के लिए भूमि पूजन का कार्य आज संपन्न किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, शिक्षा मंत्री कंवर पाल के सुपुत्र निश्चल चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, सीएम विंडो सदस्य अशोक मेहन्दिरत्ता, समाजसेवी मुलख राज दुआ, युवा नेता वरूण बतरा व समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीयों के साथ की।

समाज प्रधान सुभाष अरोड़ा ने बताया कि अरोड़ा वंश समाज पहले भी सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करता रहा है व इस कार्य से निश्चय ही लोगों को भी देशभक्ति की प्रेरणा मिलेगी व युवाओं को पता चलेगा कि भारत का गौरवशाली इतिहास कितना प्रभावशाली रहा है। आज देश में युवाओं को देश के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना आवश्यक है, नई पीढ़ी को पता चलना चाहिए कि इस तिरंगे झंडे को लहराने के लिए लाखों लोगों ने अपने प्राणों का बलिदान किया है, जल्दी ही यह तिरंगा झंडा लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। कोरोना काल में भी अरोड़ा वंश समाज ने नि:शुल्क भोजन व दवाईयां आदि वितरित करके अपनी भूमिका अदा की है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने अरोडा वंश समाज के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर इसी प्रकार से सामाजिक, धार्मिक संस्थान आगे आकर कार्य करेंगे तो यह कार्य दूसरे के लिए प्रेरणा का कार्य बनेगा, आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पहले ही पूरे देश में तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली निकाली जा रही हैं और अब जगाधरी शहर में 70 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा जब शान से लहराया जाएगा तो आने जाने वाले को यह तिरंगा झंडा दूर से ही चमकेगा जिससे पूरे हिंदुस्तान में जगाधरी शहर का नाम भी शान से लिया जाएगा और यह तिरंगा झंडा देखने वालों की संख्या भी बढ़ेगी।
भाजपा युवा नेता निश्चल चौधरी ने कहा कि इस कार्य की वह शिक्षा मंत्री कंवरपाल की तरफ से अरोड़ा वंश समाज को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं देते है व यह कार्य पूर्ण करने में वह पूर्ण सहयोग करेंगे, तिरंगा झंडा हमारी आन बान शान का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *