May 14, 2024
कांग्रेस विधायक डा.वत्स ने एक बार फिर से अपनी ही पार्टी के प्रभारी विवेक बंसल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इतना हीं नहीं डा.वत्स ने राज्यसभा में कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन की हार का ठीकरा भी सीधे रूप से विवेक बंसल पर ही फोड़ा है। यहां अपने झज्जर कार्यालय में हलके के लोगों की समस्याओं से रूबरू होने के दौरान डा.वत्स मीडिया से रूबरू हुए थे। यहां प्रैस के माध्यम से उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से विवेक बंसल को पार्टी प्रभारी से ही हटाए जाने की मांग कर डाली।
कांग्रेस के चिंतन शिविर में कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल को न बुलाए जाने का भी उन्होंने अपने पार्टी अध्यक्ष उदयभान की बात का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें कई बार बुलाकर देख लिया। उनके बुलाने का नुकसान कांग्रेस को झेलना पड़ा है। राज्यसभा में पार्टी ने उन्हें अपना एजेंट बनाया था। जिसका नुकसान पार्टी को अजय माकन जी की हार के रूप में देखना पड़ा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कांग्रेस प्रभारी से साफ तौर पर मीडिया के माध्यम से कहा कि उनके खिलाफ उनहें जो करना है वह कर ले।
लेकिन यदि हरियाणा में कांग्रेस हाईकमान को नुकसान से बचना है तो सबसे पहले विवेक बंसल को पार्टी प्रभारी पद से हटाना होगा। इस दौरान उन्होंने हरियाणा सरकार के डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला द्वारा कांग्रेस नेताओं को चोर बताए जाने के सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने सीधे रूप से दुष्यन्त को डकैत की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि समय आने पर वह विस में ही इस बात का खुलासा करेंगे कि प्रदेश की जनता को किस तरह से दुष्यन्त चौटाला व उनकी पार्टी ने दोनों हाथों से लूटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *