April 24, 2024
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिए जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए आवेदन करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) विकसित किया है ताकि भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लाया जा सके। इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि इन दिनों 14 राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए आवेदन खुले हुए है। इस पोर्टल पर जाकर व्यक्ति अथवा संगठन निर्धारित पात्रता के साथ अपना आवेदन कर सकता है।
आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला में भारत सरकार के इस प्रयोग से पुरस्कारों के चयन में पारदर्शिता और अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। यह  पोर्टल प्रत्येक नागरिक व संगठन को सुविधा प्रदान करता है कि वो भारत सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों व संगठनों को नामित करें। अधिक जानकारी और नामांकन करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल  https://awards.gov.in पर जाएं।
इन पुरस्कारों के लिए किया जा सकता आवेदन
राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर पद्म पुरस्कार के लिए 15 सितंबर तक, कौशल वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार-वयोश्रेष्ठ सम्मान के लिए 18 अगस्त तक, व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार-2021 के लिए 28 अगस्त, व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार-2022 के लिए भी 28 अगस्त, दिव्यांग व्यक्तियों को सशक्त बनाने में लगे संस्थानों के लिए वर्ष 2021 व 22 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए भी 28 अगस्त, राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार के लिए 31 जुलाई, नारी शक्ति पुरस्कार के लिए 31 अक्टूबर, सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए 31 अगस्त, ई-गवर्नेंस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 31 जुलाई, सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 31 जुलाई, मद्यपान और मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए  तथा जीवन रक्षा पदक के लिए 30 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *