April 25, 2024
झज्जर जिले के 180 गांव में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। मार्च 2023 तक बचे हुए 54 गांव को भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। यह जानकारी रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद अरविंद शर्मा ने दी। अरविंद शर्मा बहादुरगढ़ में बिजली महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने संसद में विपक्ष द्वारा किए जा रहे गतिरोध और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद अरविंद शर्मा ने बहादुरगढ़ में बिजली महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि झज्जर जिले के 180 गांव में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति जगमग योजना के तहत की जा रही है। बचे हुए 54 गांव में भी मार्च 2023 तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
सांसद अरविंद शर्मा ने संसद में चल रहे गतिरोध को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा। अरविंद शर्मा का कहना है कि सरकार हर विषय पर चर्चा को लेकर तैयार है। लेकिन विपक्ष सिर्फ हो हल्ला करना चाहता है। विपक्ष से संसद में लोकतांत्रिक परंपराओं के विरुद्ध व्यवहार कर रहा है।
कांग्रेस नेता द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान का भी अरविंद शर्मा ने विरोध किया। अरविंद शर्मा का कहना है कि इस तरह के बयान राष्ट्रपति पद पर आसीन आदिवासी महिला के लिए देना ठीक नहीं है। इस तरह के बयान देने वाले नेताओं को शर्म आनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *