April 27, 2024
रोहतक के जींद रोड पर ड्रेन आठ के पास रबजाहे पर बने सीवर होल की सफाई करते समय तीन शव मिलने का मामला सामने आया है। जींद रोड पर ड्रेन आठ के पास रबजाहे पर बने सिवरेज की कुछ ठेके पर काम करने वाले सफाई कर्मियों को कुछ ऐसा दिखा की उनके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। एक सीवर होल में एक महिला और दो बच्चो के शव पड़े हुए थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था किसी ने उनकी हत्या कर शव यहां फेंक दिए।
शव काफी गल सड़ चुके है। शायद किसी ने कई दिन पहले इनकी हत्या कर शवों को फेका गया है। उसके बाद पुलिस को तुरंत सूचना दी गई पुलिस ने शवों को बाहर निकाल कर पोस्ट मार्टम के लिए और पहचान के लिए पीजीआई रोहतक शव गृह में भेज दिया है। अभी तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है।
एएसआई कुलदीप सिंह पुलिस जांच अधिकारी ने बताया की आज हम एक सूचना प्राप्त हुई थी जींद रोड सिंगपुरा के पास रबजाहे पर बने सिवरेज में तीन शव पड़े हुए है। पुलिस को जैसे ही इन शवों के सिवरेज में पड़े होने की सूचना मिली पुलिस  तुरंत मौके पर पहुंच कर शवों को बाहर निकाला गया । शव दस से पंद्रह दिन पुराने है तीनो शव काफी गल सड़ गए है।
तीन शवों में एक महिला जिसकी उम्र करीब 40 साल के आसपास है जबकि एक लड़का उम्र चार पांच साल जबकि एक ढाई तीन साल की लड़की लग रही है। शव इतने गल सड़ गए कि इनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। हत्या है या फिर और कुछ यह पोस्टमार्टम के बाद पता चल पाएगा।
शवों की पहचान के लिए आसपास के जिलों और राज्यों के थानों में सूचित किया जायेगा ताकि इनकी पहचान की जा सके। न्यूजपेपर के माध्यम और सोशल मीडिया का भी पहचान के लिए सहारा लिया जाएगा। शवों को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई के शव गृह में शव रखवा दिए गए है।
वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया की से सिवरेज की सफाई का ठेका लिए हुए यहां पर सिवरेज की सफाई कर रहे थे तो उनको सिवरेज में तीन शव दिखाई दिए उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। एक महिला का शव था दो बच्चो के शव थे। तीनो शवों को पुलिस हॉस्पिटल ले गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *