May 5, 2024

चरखी दादरी में महेंद्रगढ़ रोड स्थित एक होटल पर पुलिस ने देह व्यापार के अनैतिक कार्य का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार महिलाओं समेत सात लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। उन्हें झोझूकलां थाने ले जाया गया। वहीं, होटल संचालक भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिन्हें पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है। जंहा उन्हें माननीय अदालत ने जमानत पर छोड़ दिया।

पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि महेंद्रगढ़ रोड स्थित नैना फैमिली होटल एवं रेस्टोरेंट पर देह व्यापार कराया जा रहा है। इस आधार पर पुलिस टीम ने सोमवार को डीआई दलबीर सिंह व महिला थाना प्रभारी उर्मिला के नेतृत्व में वहां दबिश दी। पुलिस टीम को होटल में चार महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिली।

प्रारंभिक पूछताछ में एक महिला राजस्थान की रहने वाली मिली। वहीं, 24 वर्षीय महिला भिवानी से, 32 वर्षीय महिला दिल्ली के नजफगढ़ से और 25 वर्षीय महिला मंगोलपुरी दिल्ली की रहने वाली मिली है। इसके अलावा पुलिस ने होटल संचालक सोमत्त, बिहार के किशनगंज जिला निवासी मजहर आलम और करनाल के कबूलपुर खेडा निवासी मनीष को वहां से काबू किया। जिन्हें पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है। जिन्हें माननीय अदालत ने उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *