in ,

कांग्रेस द्वारा 6 हजार पेंशन की घोषणा पर जवाब देते हुए भाजपा सांसद रत्न लाल कटारिया ने कहा है ना मन तेल होगा न राधा नाचेगी

कल फतेहाबाद में कांग्रेस ने रैली कर प्रदेश में बुजुर्गों को 6 हजार पेंशन सरकार आने पर देने की घोषणा की है। जिस पर जवाब देते हुए अंबाला लोकसभा से सांसद रत्न लाल कटारिया ने कहा ना 9 मन तेल होगा न राधा नाचेगी। कटारिया ने कहा 30 साल तक तो दंड लगाते रहो,100-100 मिल तक न तो मोदी न तो मनोहर लाल का कहीं विकल्प दिखाई पड़ता है।

कल कुरुक्षेत्र में रैली कर केजरीवाल ने हरियाणा में ताकत की मांग जनता से की थी जिस पर भाजपा सांसद रत्न लाल कटारिया ने कहा हरियाणा में ताकत तो उन्हें मिल गयी सिर मुंडवाते ही ओले पड़ गए उनके तंबू उड़ गए वे अपना तंबू हरियाणा में गाड़ने की कोशिश न करें।यहां हम सक्षम है हरियाणा की जनता को संभालने में।वे हिसार के रहने वाले हैं दिल्ली संभाले वैसे तो अगले चुनाव में उनका सूपड़ा दिल्ली से साफ करने की कोशिश रहेगी। कटारिया ने सिद्धू मुसेवाला की हत्या पर भी पंजाब की आप सरकार को निशाने पर लिया और सुरक्षा हटाने के फैंसले को गलत बताया।

वहीं भाजपा जजपा गठबंधन को लेकर जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने भाजपा पर गठबंधन धर्म न निभाने का ब्यान दिया है। जिस पर भाजपा सांसद रत्न लाल कटारिया ने कहा यह हाई लेवल की बातें है जो हुआ ठीक हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Written by HBN Desk

फ्री टेबलेट वितरण में बना हरियाणा देश का प्रथम राज्य- शिक्षा मंत्री कवांरपाल

निकाय चुनाव से पहले बहादुरगढ़ में पकड़ी गई अवैध शराब की सैंकड़ों पेटियां