April 25, 2024
अम्बाला छावनी के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में कम्प्यूटर डिपार्टमेंट की तरफ से वेब पेज डेवेलपमेंट पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीसीए,बीएससी व बीकॉम सीएवी के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का संयोजन प्रो अशोल काजल,प्रो डिम्पल व प्रो संघर्ष ने किया।
निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ आशीष जोली,प्रो मल्लिका व कर्मजीत ने निभाई। विजेता छात्रों को प्रिंसिपल प्रो अरुण जोशी ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रदीप सिंह व रमन संयुक्त तौर पर प्रथम स्थान पर रहे।तान्या, नंदिनी व सायंक दूसरे स्थान पर रहे। अभिषेक,विक्रम व वसीम तीसरे स्थान पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *