March 28, 2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 29 मई को रैली करने जा रहे हैं जिसके लिए आप नेता अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।  इसी दौरान आप नेता हरियाणा की खातर सरकार पर आरोप लगा रहे हैं की सरकार केजरीवाल से डर गई है और रैली कामयाब ना हो इसके लिए रोड अटकाए जा रहे हैं।  विज ने आप नेताओं के इन आरोपों पर ब्यान दिया और कहा  की सभी पार्टियों को अपनी बात रखने का अधिकार है।  विज ने कहा  वो आएं अपनी बात रखें कोई उन्हें रोकेगा नहीं ,मै  इसकी जिम्मेवारी लेता हूँ।
हरियाणा में निकाय चुनावों की घोषणा हो चुकी है , सभी पार्टियों ने इसको लेकर कमर कस ली है।  एक रोज पूर्व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने 8 पूर्व विधायकों को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया और दावा किया की भाजपा के भी कई पूर्व विधायक और मौजूद विधायक उनके सम्पर्क में हैं।  हुड्डा के इस दावे पर विज ने पलटवार किया है।  विज ने कहा की जो डूब रहा होता है वो अपने साथियों को दिलासा देने के लिए कई बातें करता है , और कांग्रेस का जहाज आधा डूब चूका है और आधा पानी में जाने वाला है।  उड़ा इसीलिए अपने साथियों को ऐसी लोरियां सुनाते रहते हैं।
विज ने निकाय चुनावों पर भी दी प्रतिक्रिया बोले भाजपा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार बोले 28  मई को हिसार में पूरे प्रदेश की होगी बैठक जिसमें बनेगी चुनावी रणनीति। प्रदेश की राजनीति में आज कल भाजपा सांसद अरविन्द शर्मा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर की सार्वजनिक खींच तान काफी चर्चाओं में है।  विज से जब इसपर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा की मामला हाईकमान के जीरे गौर है जिसे सुलझा लिया जाएगा।
बीते रोज प्रदेश भर में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने टूल डाउन व पैन डाउन की हड़ताल की। कर्मचारी सरकार द्वारा लागू हरियाणा रोजगार कौशल भंग करवाना चाहते हैं।  कर्मचारियों की इस हड़ताल  कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता  सुरजेवाला ने ब्यान दिया था की हरियाणा रोजगार कौशल कर्मचारियों के शोषण की दूकान है।  विज ने सुरजेवाला के ब्यान पर तंज कसा की सुरजेवाला उल्टा सोचना कब बंद करेंगे।  कर्मचारियों के शोषण को रोकने के लिए ही हरियाणा रोजगार कौशल नियम बनाया गया है ताकि ठेकेदार इनका शोषण बंद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *