April 25, 2024
आम आदमी पार्टी द्वारा आज महम में सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में आप नेता अशोक तंवर ने नए कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल किया। इस दौरान अशोक तंवर ने पत्रकारों से बाचतीत में कहा कि प्रदेश में अगली सरकार आम आदमी पार्टी की होगी। प्रदेश की जनता को आम आदमी और केजरीवाल पर विश्वास है। तंवर ने कहा कि वे ही इस देश व प्रदेश के हालात को बदलेंगे।
समाज को एकजुट करेंगे। हरियाणा को नई बुलंदियों पर लेकर जाएंगे। भाजपा सरकार में प्रदेश बर्बादी की तरफ बढ़ रहा है। भाजपा जजपा गठबंधन की न कोई नीतियां हैं और न कोई नेतृत्व है। न उद्योग धंधे हैं और न ही प्रदेश में रोजगार है। न स्कूल हैं और न ही शिक्षा है। यदि इसका कोई तोड़ है तो वह है आम आदमी पार्टी। यह पार्टी संघर्ष और सच्चाई की राजनीति करती है। प्रदेश सरकार को उन्होंने लूट की सरकार बताया। नगर पालिका, नगर निगम और सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
अशोक तंवर ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ महम चौबीसी में आज कहा कि किसी का कोई गढ़ नहीं होता। उन्होंने एक पुरानी कहावत सुनाई कहा कि सिंह रहे न सांड, गादड़ गए हांड। कोई नेता मजबूत नहीं होता। बल्कि जनता मजबूत होती है। तंवर ने कहा कि आम आदमी पार्टी नगर निकाय चुनाव में पार्टी सिंबल पर मैदान में उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *