October 19, 2026
19 oct 16
  • गेट के पास छिपाए दोनों के फोन, सिरसा से गाड़ी में आरोपियों संग नौकरानी फरार

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  सिरसा शहर में कारोबारी एवं OHM मालिक पंकज खेमका की कोठी पर लूट की वारदात हो गई। वारदात में करीब तीन या इससे ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका है। घर की नौकरानी पर ही शक जताया जा रहा है, जो रात से गायब है। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार यह वारदात पूर्व सांसद अशोक तंवर की कोठी के नजदीक (नजदीक महिला थाना) और सेक्टर 19 में एंट्री रोड पर बने पंकज खेमका (मकान नंबर 433) के मकान पर हुई है। मकान मालिक पंकज खेमका किसी काम से बाहर गए हुए थे और पीछे उनके घर पर रविवार रात को उनकी पत्नी व बेटा घर पर अकेले थे। इनके अलावा नौकरानी मौजूद थी।

नौकरानी पर ही आरोप है कि महिला व उसके बेटे को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। साथ ही कुत्ते को भी नशीली दवा दे दी। दोनों एक ही कमरे में सोए हुए थे और इसी में गहनें, कैश व अन्य सामान रखा हुआ था। घर से सब कुछ सामान को बैग में भरकर ले गए। घर से करीब 80 तोले सोना व तीन लाख कैश गायब है, बाकी डिटेल जुटाई जा रही है।

जाते समय महिला व बेटे का फोन मकान के बाहर गेट के पास छिपा दिया और उनकी ही कार ले गए। मालिकन का मुंह बांधकर मारपीट की भी कोशिश की गई। वहीं, मकान मालिक की ओर से पर्सनल सिक्योरिटी भी बुलाई गई है।

सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला

पर्सनल सिक्योरिटी भी तैनात

इस वारदात के चलते बड़ा सवाल यह है कि मकान के बाहर और अंदर काफी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। मकान के बाहर भी दो से तीन जगह पर पर्सनल सिक्योरिटी तैनात है। इसके बावजूद भी वारदात को अंजाम दे दिया गया और किसी को पता तक नहीं चला।

रातभर पुलिस करती रही पीछा

सूत्रों की मानें तो घर में काम करने वाली पुरानी नौकरानी किसी काम से बाहर गई हुई थी। हाल ही में नई नौकरानी घर पर कामकाज के लिए रखी थी। यह वरदात रात करीब एक से दो बजे के बीच की है। रात करीब ढाई से 3:00 बजे पुलिस को सूचना मिली। तब से ही पुलिस की टीम आरोपियों के पीछे लगी है।

गेहूं के आटा के लिए सैंपल

घर से सुबह कचरा बाहर रखा गया था, जिसमें ताजा गेहूं का गुंथा हुआ आटा भी था, जिसके जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। शक है कि आटे में ही कुछ नशीला पदार्थ मिलाया गया हो। सोमवार को दिनभर से पुलिस और डायल 112 की गाड़ी एरिया में घर के बाहर चक्कर लगा रही है। सुबह से दोपहर तक पुलिस जांच में जुटी रही और सिविल लाइन थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे।

एडवोकेट बंसल के घर हुई लूट का नहीं सुराग

इससे पहले शहर में राम कॉलोनी में एडवोकेट बंसल के घर पर लूट हुई थी। उसमें भी नौकरानी का हाथ था और अपने दो साथियों को बुलाकर वारदात की थी। तब से उसे मामले में भी चोरों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार, वे नेपाल चले गए है और उनकी यहां पर पुलिस वेरिफिकेशन ना होने से कोई पता नहीं चल पाया है।

बिनू नाम की नौकरानी में रखा था

कारोबारी की पत्नी नीतू और उनका बेटा वर्धमान घर पर मौजूद थे, बेटा 10वीं में पढ़ता है। बिनू नाम की नौकरानी को 10-15 दिन पहले ही रखा था और पहले वाली नौकरानी कहीं बाहर चली गई थी। नई नौकरानी से आते ही रेकी करनी शुरू कर दी थी।

कुत्ते को भी नशीली दवा दी

नौकरानी पता चल गया कि कारोबारी पंकज खेमका हर रविवार काे बाहर जाते हैं। इसी का फायदा उठाकर उसने रविवार रात को साजिश रची। पहले उसने कारोबारी की पत्नी व बेटे को नशीला पदार्थ सुंघा दिया और कुत्ते को भी नशीली दवा दे दी। तीनों बेसुध हो गए। इसके बाद उसने अपने साथियों को बुलाया और रात करीब 11.45 बजे दो लोगों ने घर में एंट्री की। करीब एक से डेढ़ घंटे में मकान से लगभग सब सामान बैग में भर लिया, जिसमें 7 तोले सोना और अन्य सामान था।

पूर्व सांसद की कोठी के पास से निकले उन्होंने मकान मालकिन की गाड़ी की चॉबी ली और उसमें सामान लादकर पूर्व सांसद की कोठी के पास से होते हुए हिसार की जाने वाले नेशनल हाईवे पर भावदीन टोल के पास गाड़ी को खड़ी कर दिया। वहां से आगे की लोकेशन नहीं मिली है। कार पुलिस ने बरामद कर ली है। शक है कि वे ट्रेन से या बस से गए हैं।

बेटे को आया होश

रात को करीब दो से ढाई बजे कारोबारी के बेटे को होश आया और उसने अपनी मां को उठाया। इसके बाद नौकरानी को फोन करने लगा तो वह नहीं मिली और न ही फोन था। इसके बाद पड़ोसी को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। घर में वारदात का पता चला।

मुंह पर पट्‌टी बांधने की कोशिश की थी : थाना प्रभारी

मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी राधे श्याम का कहना है कि कारोबारी पंकज खेमका के मकान पर नौकरानी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी और लूट की घटना को अंजाम दिया है। फोरंसिक टीम जांच में लगी है। गाड़ी को टोल से बरामद कर दिया है। घर से 700 से 800 ग्राम सोना और दो से तीन लाख रुपए चोरी पाया गया है।

नौकरानी के साथ दो और लोग शामिल है। यह 15-20 दिन पहले ही घर पर रखी थी। सीसीटीवी बरामद कर ली है। मकान मालिकन को नशीली दवा दी है और मुंह पर पट्‌टी बांधने की कोशिश की गई है। अभी वे ठीक है और आरोपियों का पता लगा रहे हैं।