- 527 नंबरों की नीलामी से प्रशासन को 2.97 करोड़ मिले
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : चंडीगढ़ में गाड़ियों के VIP नंबरों का क्रेज ऐसा रहा कि एक नंबर के लिए 21.31 लाख रुपए तक की बोली लग गई। रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (RLA) की ओर से नई सीरीज CH01-DG के फैंसी नंबरों की ई-नीलामी कराई गई।
इस नीलामी में 527 नंबर बिके। सबसे महंगा CH01-DG-0001 नंबर रहा, जिसके लिए 21 लाख 31 हजार रुपए की बोली लगी। वहीं, CH01-DG-007 नंबर दूसरे स्थान पर रहा। इसके लिए 11 लाख 71 हजार रुपए की बोली लगाई गई।
नई सीरीज के नंबरों की हुई नीलामी
RLA कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, नई वाहन रजिस्ट्रेशन सीरीज CH01-DG के 0001 से 9999 तक के फैंसी और पसंदीदा नंबरों को ई-नीलामी में शामिल किया गया था। इसके साथ ही पिछली सीरीज के बचे हुए फैंसी और विशेष नंबरों की भी नीलामी की गई।
2.97 करोड़ से ज्यादा की कमाई हुई
यह ई-नीलामी 10 अक्टूबर से शुरू होकर 12 अक्टूबर 2026 तक चली। इसमें लोगों ने अपनी पसंद के वाहन नंबर हासिल करने के लिए बोली लगाई। कुल 527 रजिस्ट्रेशन नंबरों की नीलामी से प्रशासन को 2 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपए से ज्यादा की कमाई हुई।