- अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा कैबिनेट की बैठक 10 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। जिसकी अध्यक्षता सीएम नायब सैनी करेंगे। जिसमें कैबिनेट से संबंधित अहम फैसले ले सकते हैं। हालांकि फिलहाल सीएम नायब सिंह सैनी सिंगापुर के दौरे पर हैं। सिंगापुर से लौटने यह मीटिंग होगी।
इससे पहले 3 अक्टूबर को हरियाणा के भाजपा विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की थी। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद यह पहली कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई है। करीब एक घंटे तक चली इस मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश के खिलाड़ियों और किसानों को लेकर चर्चा की। सीएम नायब सैनी के साथ पीएम ने अकेले में भी मुलाकात की।
कैबिनेट मीटिंग को लेकर मंत्री परिषद के सचिव अनुराग रस्तोगी की तरफ से यह आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें कैबिनेट की बैठक 10 अक्टूबर शनिवार को सुबह 11 बजे होना सुनिश्चित हुई है। यह बैठक चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में होगी और इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे।