October 6, 2026
6 oct 2
  •  कंपनियों के लिए आसान होगी मंजूरी

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में आयोजित SING फोरम के फायरसाइड चैट में हिस्सा लेते हुए राज्य को देश का सबसे बेहतरीन इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बताया। सीएम ने साफ कहा— “अगर कोई कंपनी आने वाले दिनों में हरियाणा में निवेश करती है, तो मैं अपनी इस सिंगापुर यात्रा को पूरी तरह सफल मानूंगा।”

सिंगापुर से मिलने वाले निवेश प्रस्तावों को तेजी से क्लियर करने के लिए हरियाणा सरकार ने विशेष ‘मर्लियन डेस्क’ का गठन किया है। यात्रा से पहले ही सरकार ने 20-30 प्रमुख कंपनियों की पहचान कर ई-मीटिंग्स की थीं, जिसके बाद कई कंपनियों ने अपने इन्वेस्टमेंट इंटेंशंस सौंपे हैं।

सिंगापुर के प्रस्तावों के लिए स्पेशल ‘मर्लियन डेस्क

हरियाणा एंटरप्राइज प्रमोशन सेंटर (HEPC) के जरिए निवेश प्रस्तावों को तेजी से मंजूरी दी जाएगी। सिंगापुर के निवेशकों के लिए समर्पित ‘मर्लियन डेस्क’ बनाया गया है ताकि सिंगल विंडो सिस्टम के तहत फाइलें न अटकें।

7 दिन में मिलेगा 50% इंसेंटिव

सीएम ने बताया कि जून में लागू 10 नई नीतियों के तहत इंसेंटिव प्रक्रिया को समयबद्ध किया गया है। पात्र कंपनियों को इंसेंटिव का 50% हिस्सा शुरुआती 7 वर्किंग डेज में और बाकी 45 दिनों में जारी कर दिया जाएगा।

गुरुग्राम जंगल सफारी के लिए ‘मंडाई रिजर्व’ का स्टडी टूर

गुरुग्राम-नूह में आकार ले रही दुनिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी परियोजना के लिए सीएम सैनी ने सिंगापुर के प्रसिद्ध मंडाई वाइल्डलाइफ रिजर्व का दौरा किया। उन्होंने वहां के वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट, कंजर्वेशन और टूरिज्म मॉडल की बारीकियों को समझा, ताकि हरियाणा में वर्ल्ड-क्लास टूरिज्म इकोसिस्टम तैयार किया जा सके।

लैंड पार्सल के लिए खास ‘इन्वेस्टमेंट इंजन

जमीन से जुड़े मामलों को पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल ‘इन्वेस्टमेंट इंजन’ तैयार किया गया है। मैप पर कर्सर रखते ही निवेशक को संबंधित लैंड पार्सल और उससे जुड़ी सारी इंडस्ट्रियल डिटेल्स एक जगह मिल जाएंगी।

एजुकेशन क्षेत्र में ‘ग्लोबल स्कूल ग्रुप’ से पार्टनरशिप

हरियाणा सरकार ने सिंगापुर बेस्ड ‘ग्लोबल स्कूल ग्रुप’ के साथ समझौता किया है। इसके तहत प्रदेश में K-12 (केजी से 12वीं) स्तर का वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा।

सीएम ने बताया, इंडस्ट्री के लिए हरियाणा क्यों है पहली पसंद…

GCC और ऑटो हब

राज्य में 270 से ज्यादा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) और मजबूत ऑटोमोटिव इकोसिस्टम है।

एनसीआर के बाहर भी स्पेस

गुरुग्राम-फरीदाबाद के अलावा अन्य जिलों में भी पर्याप्त लैंड बैंक, इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर और विस्तार के मौके मौजूद हैं।

कनेक्टिविटी व मार्केट

हरियाणा नॉर्थ इंडिया के बड़े कंजम्प्शन और मैन्युफैक्चरिंग मार्केट के केंद्र में है। एक्सप्रेस-वे, फ्रेट कॉरिडोर और मेजर इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़ाव इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

वॉटर मैनेजमेंट

वाटर-इंटेन्सिव इंडस्ट्रीज के लिए प्रोजेक्ट की जरूरत का पहले से आकलन किया जा रहा है और रीसायकल/ट्रीटेड पानी के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है।