in ,

29 मई की कुरुक्षेत्र रैली से प्रदेश में होगी बदलाव की शुरूआत : सुशील गुप्ता

दिल्ली और पंजाब के बाद अब हरियाणा की जनता भी व्यवस्था परिवर्तन चाहती है और व्यवस्था परिवर्तन के लिए प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। यह बात आज आम आदमी पार्टी के राज्य प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डा. सुशील गुप्ता ने ओल्ड कोर्ट कॉम्पलैक्स में पार्टी के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन करने के उपरांत पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि 29 मई को कुरुक्षेत्र में होने वाली अब बदलेगा हरियाणा रैली से पार्टी बदलाव की शुरुआत करेगी। उन्होंने बताया कि 29 मई की रैली के बाद हरियाणा की राजनीति में बदलाव साफ दिखाई देगा और यह रैली प्रदेश के इतिहास की सबसे ऐतिहासिक रैली होगी। उन्होंने बताया कि रैली को लेकर हिसार के कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है और रैली में हिसार जिला की भारी भागीदारी रहेगी।
आप राज्य प्रभारी ने भाजपा-जजपा सरकार की नई आबकारी नीति की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार तो दे नहीं सकती, इसलिए अब युवाओं को नशे की ओर धकेलने का काम कर रही है। आम आदमी  पार्टी राज्य सरकार की नई आबकारी नीति का कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा ही अब हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन का आगाज करेगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरूस्त किया जाएगा।
कांग्रेस में चल रहे घमासान को लेकर डा. सुशील गुप्ता ने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह हरियाणा में भी कांग्रेस खात्मे की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस का हरियाणा में अब जनाधार खत्म हो चुका है। अब प्रदेश की जनता भी कांग्रेस को नकार चुकी है। जब कांग्रेस के नेताओं को ही एक दूसरे पर विश्वास नहीं है तो जनता उन पर कैसे विश्वास कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Written by HBN Desk

अशोक तंवर के नेतृत्व में कई बीजेपी के नेता आप पार्टी में हुए शामिल

धनखड़ ने दिल्ली और राजस्थान में हिंसक झड़प पर कहा, कांग्रेस का झूठ अब नही चलेगा