- अंबाला, फरीदाबाद और पलवल में होंगे मुकाबले
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने 59वीं राज्य स्तरीय स्कूल टूर्नामेंट्स (2026-27) के तहत आयोजित होने वाले कई खेलों के शेड्यूल में बदलाव किया है। जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (DEEO) के अनुरोध के बाद विभाग ने नया शेड्यूल जारी कर दिया है।
इस संबंध में सुपरिंटेंडेंट (CCA) ने माध्यमिक शिक्षा महानिदेशक, हरियाणा (पंचकूला) की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को नए शेड्यूल के पालन के आदेश जारी किए हैं।
परिवहन, रहने और फंड का इंतजाम करने के निर्देश
रोडवेज बसें: शिक्षा विभाग ने इस आदेश की प्रति राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नर (DC), जिला खेल अधिकारियों और राज्य परिवहन महानिदेशक को भी भेजी है।राज्य परिवहन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि दूसरे जिलों से आने-जाने वाले खिलाड़ियों के लिए आवश्यकतानुसार बसों की निर्बाध सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
बजट व्यवस्था: सहायक निदेशक (नॉन-सिविल) ने निर्देश दिए हैं कि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (DEEO) इन टूर्नामेंट्स के संचालन और खिलाड़ियों के खान-पान व ठहरने का खर्च अपने स्वयं के तय बजट व स्कीम से ही जारी करेंगे।
टीचर्स डायरी में दर्ज होगा शेड्यूल: अकादमिक सेल को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे इस नए टाइमटेबल को टीचर्स डायरी में अपडेट करें ताकि स्कूलों की नियमित पढ़ाई और परीक्षाओं पर इसका असर न पड़े।