April 30, 2024

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनानगर के जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री व विभिन्न प्रकोष्ठ व विभागों के संयोजकों की बैठक का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय जगाधरी में किया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू ने किया उनके साथ जिला प्रभारी धूमन सिंह किरमिच, शिक्षा मंत्री कंवरपाल, विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, नगर निगम मेयर मदन चौहान, पूर्व मंत्री करण देव काम्बोज आदि साथ रहे।

भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू ने आगामी 15 मई के मुख्यमंत्री की रैली के लिए तैयारियों का जायजा लिया व सभी कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि सभी मुख्यमंत्री की रैली की तैयारी में जुट जाएं और मुख्यमंत्री की रैली को सफल बनाएं। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर आमजन से मिलने के संपर्क अभियान व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का भी विशेष तौर पर जिक्र किया और कहा कि यें दोनों कार्य हमें आवश्य करने है, प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 को खत्म किया, ट्रिपल तलाक कानून को खत्म किया, अयोध्या में श्री राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया यह मोदी सरकार के मुख्य कार्य है, कोलोना काल में स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण कराकर नरेंद्र मोदी सरकार ने देश का भविष्य सुरक्षित किया है, सभी भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का झंडा व पार्टी का पटका साथ लेकर चलें।

जिला प्रभारी धूमन सिंह किरमिच ने पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत हमें आत्मीयता के साथ सबके साथ संपर्क करना है और अपना संपर्क आपस में मजबूत बनाना है। धूमनसिंह किरमिच सिंह ने मुख्यमंत्री की रैली के लिए जिन कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है उनसे हर कार्य का फीडबैक लिया और उनके साथ अपने विचार साझा किए व विस्तृत रुप से भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वह लगातार पूरे क्षेत्र में मुख्यमंत्री की रैली के लिए जा रहे हैं और उन्हें जनता से भारी जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है उन्हें ऐसी उम्मीद है कि रैली के लिए यह स्थान छोटा पड़ जाएगा इतनी विशाल भीड़ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को सुनने के लिए उमड़ पड़ेगी।

इस दौरान पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, जिला उपाध्यक्ष नितिन कपूर, चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, चेयरमैन रामनिवास गर्ग, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुनीता शर्मा, मंडल अध्यक्ष विपूल गर्ग, आरएमपी प्रदेश संयोजक रीषीपाल सैनी, व्यावसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सीताराम मित्तल, जिला आईटी प्रभारी आदित्य चावला, एससीमोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मसिंह मट्टू, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुनित बिंदल, भाजपा नेता कीमतपाल चोपड़ा, इरफान, सुलेखचंद कश्यप, अग्रवाल, शिवकुमार लेदी, बलविंद्र मुजाफत, चंद्रकांत कटारिया, पवन सैनी, अनिल बलाचौर, संदीप धीमान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *