- हरियाणा में वीवीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक तैयारियां तेजब
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में नंवबर माह के पहले सप्ताह में व्यापक स्तर पर वीवीआईपी मूवमेंट है जिसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश में 1 से 5 नवंबर तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन हरियाणा के अलग अलग जिलोें में कार्यक्रमोें में शिरकत करेंगे। इसको लेकर सरकार और प्रशासनिक स्तर पर लगातार बैठकों का आयोजन हो रहा है और मुख्यमंत्री निरंतर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। पुलिस विभाग द्वारा भी इसको लेकर निरंतर अधिकारियों की बैठकों का आयोजन निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
हरियाणा दिवस के मौके पर राष्ट्रपति दौपर्दी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में रहेंगी और अलग अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। फिलहाल तक प्राप्त जानकारी अनुसार राष्ट्रपित मुर्मू के कुरुक्षेत्र में तीन कार्यक्रम हैं सबसे पहले सुबह 9 बजे वो शक्तिपीठ देवी कूप भद्रकाली मंदिर जाएंगी। वहां वो पूजा अर्चना कर मन्नत का धागा खोलेंगी।
इसके बाद सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी पहुंचेंगी । इसके बाद वो गुरुकुल में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में 11 बजे शिरकत करेंगी। 12 बजकर 50 मिनट पर उनकी वापसी है। इसी कड़ी में ये भी बता दें उनका पानीपत का दौरा 29 अक्टूबर को आधिकारिक जानकारी जारी कर स्थगित हो चुका है।
केंद्रीय गृह मंत्री 5 नवंबर को करनाल और अंबाला में
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 5 नवंबर को करनाल और अंबाला में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। करनाल में पार्टी के जनसंपर्क अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के तहत निकलने वाली पदयात्रा में करनाल में शामिल होंगे। पदयात्रा में वो सुबह 10 बजे शामिल होंगे, पदयात्रा सेक्टर 12 से शुरु हो कर महात्मा गांधी चौक तक जाएगी। पदयात्रा में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।
इसके बाद अमित शाह अंबाला छावनी में 1857 की क्रांति के वीरों के सम्मान में बनाए गए के सबसे ऊंचे ‘शहीद स्मारक’ का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद गांधी मैदान में वो एक रैली में शिरकत करेंगे। अंबाला में अमित शाह के कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को लेकर सीएम नायब सिंह सैनी और कैबिनेट मिनिस्टर अनिल विज ने संयुक्त रूप से वीरवार को तैयारियों का जायजा भी लिया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा 1 नवंबर को रोहतक में
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी 1 नवंबर 2026 को हरियाणा दिवस के मौके पर वो रोहतक में रहेंगे। सुबह वो बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के हैलीपेड पर उतरेंगे। इसके बाद वो 10 बजे सीआर पॉलिटैक्निक ग्राउंड पहुचेंगे जहां वो एक कार्यक्रम में संबोधन देंगे और फिर इसके बाद पार्टी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता भी वहां मौजूद रहेंगे।
उनके दौरे को लेकर भाजपा लगातार संगठनात्मक स्तर पर बैठकों का आयोजन कर रही है। इसको लेकर रोहतक के आस पास के 5-6 जिलों के विधायकों, संगठनात्मक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठकें निरंतर पार्टी अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता द्वारा ली जा रही हैं।