- तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी, महेंद्रगढ़ सबसे गर्म
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में मौसम एक बार फिर शुष्क होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले सात दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है और किसी भी जिले के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। बुधवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया, जिससे दिन के समय लोगों को दोबारा गर्मी महसूस होने लगी। हालांकि रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन रात के समय मौसम अपेक्षाकृत राहत देने वाला बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में हल्के उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है।
वहीं हिसार में 33.9, मंडकौला 33.7, चंडीगढ़ 33.6, चर्खी दादरी 33.2, अंबाला 33.2, रोहतक 31.9, पंचकूला 31.9, पानीपत 31.9, कुरुक्षेत्र 32.4, झज्जर 32.4, जिंद 32.6, कैथल 30.8, करनाल 32.5, नारनौल 33.0, फतेहाबाद 32.3, गुरुग्राम 32.3, सोनीपत 29.9 और यमुनानगर के दमला में 31.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
अन्य मौसम केंद्रों में इंद्री 33.1, उचाना 32.5, सिरसा के ओट्टू में 32.7, सिरसा एग्रीकल्चर स्टेशन पर 33.1, रोहतक कैनाल रेस्ट हाउस 33.3, रोहतक केवीके 32.8 और रेवाड़ी के बावल में 33.9 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। गुरुग्राम के अलग-अलग केंद्रों पर 33.1 और 34.1 डिग्री तक तापमान रिकॉर्ड किया गया।
न्यूनतम तापमान भी बढ़ा
प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी मंगलवार के मुकाबले 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि यह भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस गुरुग्राम में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग की कोई चेतावनी नहीं जारी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले सात दिनों तक हरियाणा में शुष्क मौसम बना रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है और किसी जिले के लिए कोई मौसम चेतावनी भी जारी नहीं की गई है। तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। फिलहाल प्रदेश में बारिश की गतिविधियों के बजाय मौसम के शुष्क बने रहने के आसार हैं।