September 26, 2026
26 sep 4
  • HPSC ऑफिस में ही होगा टेस्ट, 1 अक्टूबर के बाद नहीं मिलेगा मौका

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने HCS (Ex. Br.) एवं अन्य अलाइड सर्विसेज परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या 22/2026) के तहत डिप्टी सुपरिनटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) के पदों के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। 17 सितंबर 2026 को घोषित मुख्य परीक्षा के परिणाम में शॉर्टलिस्ट हुए वे अभ्यर्थी, जिन्होंने DSP पद का विकल्प चुना है और जो निर्धारित आयु सीमा में आते हैं, उनका PMT 1 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को सुबह 9:00 बजे से होगा। PMT के लिए 183 कैंडिडेट को योग्य माना गया है।

तय समय पर पहुंचना अनिवार्य: यह टेस्ट आयोग के कार्यालय (बेज नं. 1-10, ब्लॉक B, सेक्टर 4, पंचकूला) में आयोजित किया जाएगा। आयोग ने साफ किया है कि किसी भी परिस्थिति में PMT के लिए कोई दूसरी तारीख नहीं दी जाएगी।

लिस्ट में नाम न होने पर भी मौका: यदि किसी पात्र उम्मीदवार ने आवेदन करते समय DSP पद का विकल्प चुना था, लेकिन आयोग द्वारा जारी की गई रोल नंबरों की सूची में उसका नाम नहीं है, तो वह भी अपने सहायक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर आयोग के समक्ष उपस्थित हो सकता है।

नहीं भेजा जाएगा कोई बुलावा पत्र: इस टेस्ट के लिए आयोग द्वारा किसी भी उम्मीदवार को अलग से कोई व्यक्तिगत सूचना पत्र नहीं भेजा जाएगा। गैरहाजिर रहने वाले या विज्ञापन के नियमों के तहत अयोग्य पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को DSP पद की चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।

टेस्ट के दिन साथ लाने होंगे ये जरूरी डाक्यूमेंट्स

  • सभी शैक्षणिक व अन्य प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां।
  • ऑनलाइन भरा हुआ एप्लीकेशन फॉर्म और मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड की कॉपी।
  • उम्मीदवार का एक ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र ।