- 3 अफसरों में बंटेगा काम
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (HSSPP) ने समग्र शिक्षा और पीएम श्री योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और SNA-SPARSH मॉडल को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए दो बड़े आदेश जारी किए हैं। परिषद ने प्रदेश के 14,772 स्कूलों के वित्तीय कामकाज को सुचारू बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव के साथ-साथ मुख्यालय, जिला/ब्लॉक और स्कूल स्तर पर 1 लाख रुपये तक की वित्तीय शक्तियां भी डेलीगेट कर दी हैं।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक-सह-राज्य परियोजना निदेशक (HSSPP) द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, एकमुश्त उपाय के रूप में राज्य वार्षिक योजना के अधीन 1लाख रुपये तक की वित्तीय शक्तियां स्वीकृत की गई हैं।
DPCs और BEO-cum-BRC को दिए निर्देश
- स्टाफ की तैनाती: जिला परियोजना समन्वयकों (DPCs) को निर्देश दिए गए हैं कि वे उपलब्ध समग्र शिक्षा स्टाफ (IO/LM आदि) को काम के बोझ के अनुसार नियुक्त करें ताकि ब्लॉक अकाउंटेंट्स की सहायता हो सके।
- सत्यापन व्यवस्था: BEO-cum-BRC, DPC और जिला लेखा अधिकारी साइबर ट्रेजरी से पास होने वाले बिलों का नियमानुसार सत्यापन और प्रमाणीकरण सुनिश्चित करेंगे।
- दैनिक कार्य बाधित न हो: मुख्यालय में बिल जमा करने के लिए BEO-cum-BRC स्टाफ की रोटेशनल ड्यूटी लगाएंगे, ताकि ब्लॉक का रोजमर्रा का काम न रुके।