September 14, 2026
14 sep 1
  • 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, किसानों के लिए एडवाजरी जारी

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर से बढ़ गई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ के अनुसार आज सोमवार को छह जिलों करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यमुनानगर में बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं। बारिश का यह दौर 17 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है।

इसके अलावा बारिश के साथ अगलग चार दिनों तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। किसानों और आम लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। रविवार भी प्रदेश के आठ जिलों में बारिश हुई थी। पंचकूला के कई इलाकों में तो बाढ़ जैसे हालात बन गए थे।

पिंजौर की कॉलोनी में घुटनों तक पानी, घरों में भी घुसा

हरियाणा में रविवार को 8 जिलों में बारिश हुई थी। इस बीच हिमाचल में बारिश के बाद पंचकूला में पहाड़ों से आए पानी से मोरनी हिल्स पर लैंडस्लाइड हो गई। इससे टिक्कर ताल मार्ग बंद करना पड़ा और कई टूरिस्ट फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

पंचकूला के ही गोबिन्दपुर नदी में अचानक आए बहाव में 10 पशु बह गए थे। रुड़की गांव में घरों में 3-3 फीट तक पानी भर गया। इसके अलावा शिव शक्ति कॉलोनी में बारिश के बाद घुटनों तक पानी भर गया था। गलियों-सड़कों पर पानी भरने के साथ कई घरों और प्राचीन मंदिर में भी पानी घुस गया थो।

सड़को में पानी जमा होने के चलते एक एक्टिवा सवार युवक फंस गया और उसका मोबाइल भी गिरकर बह गया। स्थानीय लोगों ने नालों की नियमित सफाई करवाने और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

हिसार-दादरी रहा सबसे गर्म

आईएमडी की 13 सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार के अलावा चरखी दादरी के कैनाल रेस्ट हाउस में 35.4 डिग्री रहा। नारनौल में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज हुआ।

प्रदेश के अन्य प्रमुख स्थानों में अंबाला में 34.5, हिसार में 35.4, रोहतक में 32.4, भिवानी में 33.4, सिरसा में 34.4, फतेहाबाद में 32.4, गुरुग्राम में 33.2, झज्जर में 33.7, चरखी दादरी में 34.3, फरीदाबाद में 34.7, पलवल में 33.8, पंचकूला में 32.7, पानीपत में 34.7, कुरुक्षेत्र में 29.8, कैथल में 32.4, करनाल में 29.3, सोनीपत में 34.2, जींद में 32.8, महेंद्रगढ़ में 35.3, रेवाड़ी में 33.6 और नूंह में 33.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।