March 29, 2024
निगम की टीम ने सोमवार को विशेष अभियान चलाकर शहर में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग, फ्लेक्स बोर्ड, बैनर व पोस्टर हटाए। यह फ्लैक्स, होर्डिंग व पोस्टर शहर के विभिन्न चौकों, पार्कों की दीवारों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगे हुए थे। बिना अनुमति से लगाए गए ये फ्लैक्स व होर्डिंग जहां शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे थे, वहीं निगम को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान भी हो रहा था।

उप निगम आयुक्त अशोक कुमार के निर्देशों पर शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग और बैनर हटाए जा रहे है। शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे होर्डिंग व पोस्टरों को हटाने के लिए सीएसआई हरजीत सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। सोमवार को सीएसआई के नेतृत्व में निगम की टीम ने रेलवे रोड, जगाधरी रोड समेत  व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बिना निगम की अनुमति अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटाए। टीम ने होर्डिंग व बैनरों को उतारकर निगम के वाहनों में लोड कर से गोदाम में पहुंचाया।

उप निगम आयुक्त अशोक कुमार ने कहा कि नगर निगम इलाके में होर्डिंग लगाने के लिए कुछ स्थान चिन्हित किए गए है। नगर निगम की ओर से निर्धारित इन जगह पर शुल्क देकर ही फ्लेक्स बैनर या होर्डिंग लगाया जा सकता है। इसके अलावा शहर में होर्डिंग लगाने के लिए नगर निगम से अनुमति लेनी होती है। लेकिन कुछ लोगों ने शहर में बिना अनुमति होर्डिंग लगाए हुए है। जो अवैध है।

इन्हें हटाने के लिए निगम अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। सोमवार को शहर के कई मार्गों व सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटवाए गए है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की अनुमति के बिना कोई भी होर्डिंग और बैनर न लगाए। बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग व बैनरों को हटाकर जब्त कर लिया जाएगा। शहर में अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग व बैनर हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *