- बिना ID कार्ड के नहीं डाल सकेंगे वोट, प्रेसिडेंट के लिए 4 उम्मीदवारों में मुकाबला
सुबह 11:30 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। छात्र अपने संबंधित विभागों में बनाए गए पोलिंग बूथ पर मतदान करेंगे। वोट डालने के लिए यूनिवर्सिटी का वैध ID कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
हर छात्र को दो बैलेट पेपर दिए जाएंगे। एक बैलेट पेपर पर छात्र संघ के मुख्य पदों के लिए वोट होगा, जबकि दूसरे पर संबंधित विभाग के डिपार्टमेंटल रिप्रेजेंटेटिव (DR) के लिए मतदान किया जाएगा।पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
पीयू में बवाल, आईकार्ड के बिना एंट्री नहीं
पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में स्टूडेंट काउंसिल चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। हालांकि, सुबह से ही माहौल गर्मा गया। स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि सुबह साढ़े 9 बजे के बाद डिपार्टमेंट में एंट्री रोकी जा रही है। उनका कहना है कि इससे वोटिंग प्रभावित होगी। हालांकि, अंदर मतदान शुरू हो चुका है । अधिकारियों का बिना आईकार्ड किसी की एंट्री नहीं होगी। सवा दस बजे स्टूडेंट आ पाएंगे।
मतदान से जुड़ी तीन अहम बातें जानिए…
आज ही वोटिंग और नतीजे आएंगे: पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (PUCSC) के चुनाव मतदान और मतगणना दोनों आज ही कराए जाएंगे। छात्र सुबह अपने-अपने विभागों में बनाए गए पोलिंग बूथ पर वोट डालेंगे। मतगणना के बाद शाम तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव समेत डिपार्टमेंटल रिप्रेजेंटेटिव (DR) के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
मतदान के बाद जिमनेजियम हॉल पहुंचेगी मतपेटियां
मतदान खत्म होने के बाद सभी विभागों की मतपेटियों को सील किया जाएगा। इसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच जिमनेजियम हॉल में लाया जाएगा। यहां मतों की गिनती की जाएगी। मतगणना दोपहर बाद शुरू होगी और प्रक्रिया पूरी होने के बाद 31 अगस्त की शाम तक नतीजे घोषित किए जाएंगे।
PGI साइड का गेट दोपहर 12 बजे से 4:30 बजे तक बंद
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गेट नंबर-1 (PGI साइड) 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक बंद रहेगा। कैंपस में केवल वैध यूनिवर्सिटी पार्किंग स्टीकर वाले वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने निर्धारित पोलिंग बूथ पर समय से पहुंचें और मतदान के लिए अपना यूनिवर्सिटी आईडी कार्ड जरूर साथ रखें।