- कारपेंटर बाइक पर अस्पताल ले गया
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा के पंचकूला में बुटीक संचालिक का दिनदहाड़े गला काटकर मर्डर कर दिया गया। बुटीक में ही वारदात हुई। खून से लथपथ लेडी को एक कारपेंटर बाइक पर अस्पताल लेकर गया। डॉक्टरों ने ट्रीटमेंट शुरू किया, लेकिन अधिक खून बहने की वजह से बचा नहीं सके।
प्रत्यक्षदर्शी कारपेंटर का कहना है कि महिला जमीन पर लेटी हुई डायरी पर कुछ लिख रही थी। पुलिस के मुताबिक खून सनी डायरी के पन्ने पर लिखा है- मुझे मारने वाला मेरा पति है, प्लीज हेल्प। सास है और मेरी ननदें हैं प्रीति व नीतू। मेरा देवर… प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला दो बेटियों के साथ किराये के मकान में रह रही थी और रीतू बुटीक चलाती थी। इसके साथ ही लड़कियों सिलाई भी सिखाती थी।
पहले सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा मामला
घटना पिंजौर के रितू बुटीक में हुई। रतपुर कॉलोनी निवासी महिला राजेंद्र कौर यहां करीब 15 दिन पहले ही किराए पर रहने आई थी। बुटीक से कुछ दूरी पर ही उनका मकान है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे राजेंद्र कौर का पति उनके बुटीक में घुसा।
करीब 2 बाद उसने बाहर निकलकर बुटीक का शटर डाउन कर दिया। कुछ देर बाद राजेंद्र कौर ने तड़पते हुए शटर पर हाथ मारा। पास से गुजर रहे कारपेंटर ने शटर खोलकर देखा तो रितू अंदर घायल हालत में तड़प रही थी।
कारपेंटर तुरंत उन्हें पास के ही एक अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शी कारपेंटर राजू ने बताया घटनाक्रम
मैं रत्नपुर के सामने अग्रवाल फर्नीचर में काम करता हूं। एक महिला घर से झाड़ू-पोछा करके निकली थी। उसने मेरी दुकान पर आकर कहा कि ” भैया, वहां पर एक मैडम लंबी पड़ी हुई है, जा के देख लो।” जब मैं मौके पर पहुंचा तो वहां तीन-चार लोग खड़े थे। इन लोगों ने मुझसे कहा कि इनको जल्दी हॉस्पिटल ले जाओ। तभी वहां से एक युवक बाइक से गुजर रहा था। उसे हमने रोका और उसकी बाइक पर खून से लथपथ महिला को बैठा के अस्पताल तक पहुंचाया। मैं इस महिला को नहीं जानता।
अस्पताल पहुंची तो सेमी-कॉन्शियस थी राजिंद्र कौर
अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि करीबन 12:15 से 12:20 के बीच में राजू नाम का शख्त यह केस लेकर आया था। उ्म्र करीब 30 साल रही होगी, जब वो हमारे पास आई तो वो सेमी-कॉन्शियस थी। उसकी गर्दन कटी हुई थी, बहुत ज्यादा ब्लीडिंग थी। मैंने और दूसरे डॉक्टर ने मिलकर ट्रीटमेंट देने की कोशिश की लेकिन ड्यूरिंग ट्रीटमेंट वो एक्सपायर हो गई। इसके बाद हमने पुलिस को भी इन्फॉर्म कर दिया था, PI हमने कर दी थी। इसके बाद पुलिस आई और डेडबॉडी कालका मॉर्च्युरी हाउस में रेफर कर दी।