April 26, 2024
मेयर हाउस में लगाए जा रहे समस्या निवारण सत्र में शहरवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। लोगों की समस्याएं सुनकर मेयर मदन चौहान जहां कुछ समस्याओं का मौके पर समाधान करवा रहे है, वहीं, निर्माण कार्यों व जटिल समस्याओं से संबंधित समस्याओं का अधिकारियों के माध्यम से जल्द से जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को मेयर मदन चौहान ने मेयर हाउस में सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक समस्या निवारण सत्र में दर्जनों लोगों की समस्याएं सुनी। समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को उनका निवारण करने के निर्देश दिए गए। समस्या निवारण सत्र में रोजाना सफाई व स्ट्रीट लाइट संबंधित समस्याओं का 24 घंटे के भीतर समाधान किया जा रहा है। इसके अलावा क्षतिग्रस्त गली, नाली, सीवरेज व अन्य समस्याओं के निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
समस्या निवारण सत्र में सरोजनी कॉलोनी फेस एक के निवासी निर्माणाधीन मुख्य सड़क के निर्माण को लेकर मिले। कॉलोनी वासी अजय जैन, राकेश, उपवन शर्मा, परविंद्र सिंह, हर्ष नागपाल, राजकुमार, मनमोहन आदि ने मेयर मदन चौहान का सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने पर आभार जताया। इस दौरान उन्होंने मांग की कि सड़क की एक तरफ पानी की निकासी के लिए नाला बनाया जा रहा है। दूसरी तरफ भी नाले का निर्माण कराया जाए। जिससे पानी की निकासी सही तरह से हो सके। इसके अलावा गुलाटी अस्पताल के पास नाला चोक हो चुका है, क्योंकि नाले के फर्श और पुलिया के बीच का अंतर कम है। इसलिए पुलिया को तोड़कर ऊंची पुलिया का निर्माण कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *