August 21, 2026
21 aug 17
  • स्लोवाकिया में फाइनल मुकाबले में हारी, 6 साल से कर रही प्रैक्टिस

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  रोहतक के गांव पिलाना की रहने वाली कुश्ती खिलाड़ी सविता दलाल ने अंडर-20 वर्ल्ड रेसलिंग चेंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल करके जिले का नाम रोशन किया। सविता दलाल इससे पहले 2023 में आयोजित हुई वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी है।

कुश्ती खिलाड़ी सविता दलाल साधारण से परिवार से संबंध रखती है। उनके पिता सुनील कुमार खेती बाड़ी करते है। सविता दलाल शुरू से ही कुश्ती की तरफ आकर्षित रही और 2020 से सर छोटूराम स्टेडियम में अभ्यास करना शुरू किया। उनके कोच मंदीप सिंह के बताए दांव पेंच के जरिए अब तक कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुकी हैं।

स्लोवाकिया में हुई वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप

वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन स्लोवाकिया में 16 से 20 अगस्त तक किया गया, जिसके फाइनल मुकाबले में सविता दलाल ने शानदार प्रदर्शन किया। सविता दलाल गोल्ड जीतने से चूक गई, लेकिन सिल्वर मेडल हासिल करके जिले का नाम रोशन कर दिया।

सविता दलाल ने जीत कई इंटरनेशनल मेडल

सविता दलाल पिछले 6 साल से कुश्ती की प्रैक्टिस कर रही है और अब तक कई मेडल अपने नाम किए है। सविता ने 2022 में दो गोल्ड मेडल सब जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीते। 2023 में वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा नेशनल चैंपियनशिप में 15 से अधिक मेडल जीत चुकी है।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कर रही बीए की पढ़ाई

सविता दलाल बीए की पढ़ाई चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से कर रही है। सविता का एक ही सपना है कि वह ओलिंपिक व कॉमनवेल्थ में भी मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर सके। इसके लिए लगातार अभ्यास कर रही है। सविता के मेडल जीतने पर परिवार व गांव में खुशी का माहौल है।