- पेशी पर आया था, विधायक के पीए के भतीजे की हत्या की थी
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा के हिसार कोर्ट में पेशी पर आए गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काना की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने कोर्ट गेट के सामने 12 राउंड फायरिंग की। गैंगस्टर पर हत्या समेत 31 मामले दर्ज थे। काणा हिसार का मोस्ट वांटेड था। गैंगस्टर विनोद काना ने ही विधायक सावित्री जिंदल के पीए के भतीजे की हत्या की थी। पुलिस के अनुसार, दोपहर 2 बजे जैसे ही काना कोर्ट के गेट से बाहर निकला, 2 बदमाशों ने उसपर 10 गोलियां चला दीं। इसके बाद हमलावर 2 हवाई फायर कर फरार हो गए।
2017 में सीआईए ने झज्जर से किया था अरेस्ट
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर समेत कई क्षेत्रों में गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काना का आतंक था। सीआइए टीम ने उसे झज्जर के भडावास क्षेत्र से साल 2017 में अरेस्ट किया था। विनोद काना के सात साथी भी अरेस्ट किए गए थे, जिनमें मकोका से फरार मोस्टवांटेड पैरोल जंपर अपराधी धीरपाल निवासी रेढूवास भी शामिल था।
उस वक्त विनोद काना पर सात लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने जब उसे और उसके साथियों को अरेस्ट किया तो वह फॉर्च्यूनर, इकोस्पोर्ट व आइ-ट्वेंटी गाड़ियों में सवार थे। पुलिस ने उस वक्त खुलासा किया था कि ये बदमाश मंजीत गैंग के प्रदीप सोलंकी की हत्या की फिराक में थे।
इनके कब्जे से दो रिवाल्वर, एक कार्बाइन, दो 12 बोर की बंदूक, तीन पिस्टल, सात कारतूस रिवाल्वर के, सात कारतूस कार्बाइन के, 27 कारतूस बंदूकों के 21 कारतूस पिस्टल के बरामद हुए थे।