August 18, 2026
18 aug 4
  • कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट शर्मिला ने बिना लाइफलाइन दिया सही जवाब, प्लेयर्स ने जीते 12.5 लाख

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :   हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट शर्मिला धनखड़ कौन बनेगा करोड़पति (KBC) की हॉट सीट पर बैठीं। उनके साथ बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन, पैरा पावर लिफ्टर झंडू कुमार और जूडो प्लेयर अस्मिता डे ने भी शो में हिस्सा लिया। इन खिलाड़ियों ने साढ़े 12 लाख रुपए जीते।

होस्ट अभिताभ बच्चन ने चारों खिलाड़ियों की कहानी सुनी। थॉटपुट थ्रोअर शर्मिला की कहानी सुनकर बिग-बी भावुक हो गए। उन्होंने शर्मिला की बड़ी बेटी से भी बात की।

शो में उन्होंने बिना लाइफ लाइन लिए एक सवाल का जवाब भी दिया। अन्य खिलाड़ियों ने 11 सवालों के जवाब दिए। 13वें सवाल पर पहुंचते ही टाइम ओवर का हूटर बज गया। इस एपिसोड की शूटिंग 11 अगस्त को मुंबई में हुई थी, जिसका प्रसारण सोमवार रात हुआ।

शर्मिला का बिना लाइफ लाइन सटीक जवाब

शो में शर्मिला की कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो गए। उन्होंने कहा, लोगों को केवल खेल की मेहनत दिखाई देती है, लेकिन इसके पीछे की कहानी पता नहीं होती। इसके बाद बिग-बी ने शर्मिला की बड़ी बेटी अनुज से भी बात की। अनुज ने कहा, मां के मेडल की वजह से वो आज शो में आ पाई है। अब तक अमिताभ बच्चन को टीवी पर ही देखते थे।

शो में शुरुआत 6 सवालों में बॉक्सर लवलीना बोहगोहेन और झंडू कुमार ने सवालों के जवाब दिए, सातवें सवाल से शर्मिला और अस्मिता डे हॉट सीट पर आ गईं। सवाल किया गया कि सभी 10 महिला टी-20 वर्ड कप खेलने वाली खिलाड़ी कौन है?

शर्मिला ने तुरंत सही जवाब देते हुए हरमनप्रीत कौर का नाम लिया। अमिताभ बच्चन ने उन्हें एक लाइफ लाइन लेने का भी सुझाव दिया, मगर शर्मिला ने इससे इनकार कर दिया और अपने जवाब पर डटी रहीं। सही जवाब होने पर जब उनसे पूछा गया कि उन्हें इसका उत्तर कैसे पता था, शर्मिला ने कहा- मैं महिलाओं का क्रिकेट मैच देखती हूं।

शर्मिला को 2 साल की उम्र में पोलियो, पहले पति ने पीटा: हरियाणा के महेंद्रगढ़ की शर्मिला धनखड़ ने बताया कि 2 साल की उम्र में उन्हें पोलियो हो गया था। पहली शादी कम उम्र में ही हो गई, जिसके बाद 2 बेटियां हुईं। पति शराब के नशे में पिटाई करता था, इस वजह से रिश्ता नहीं चल सका। दूसरी शादी के लिए ऑफर आते थे, लेकिन बेटियां स्वीकारने को कोई तैयार नहीं हुआ। फिर अजीत ने हाथ थामा और बेटियों को भी स्वीकारा। इसके बाद 30 साल की उम्र के बाद गेम्स में लेकर आए। इसी वजह से आज यहां पहुंची हूं।

लोगों ने परिवार को झंडू कहा, वीडियो देख पावर लिफ्टिंग की: बिहार के नालंदा निवासी झंडू कुमार ने बताया कि उन्हें भी पोलियो हुआ था। इलाज के दौरान माता-पिता ने सब कुछ गंवा दिया। इसके बाद परिवार को लोग कहते थे कि लड़के ने इनको झंडू कर दिया। इसी दौरान दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने गया तो वहां डॉक्टर ने नाम पूछा। दोस्त और मेरे मुंह से झंडू कुमार निकल गया, जिससे बाद नाम झंडू कुमार ही हो गया। उन्होंने बताया, सलमान की दबंग फिल्म देखकर बॉडी बनाने के लिए जिम गया। बाद में किसी ने पावर लिफ्टिंग का वीडियो दिखाया तो यहां से लाइफ चेंज हो गई।

लवलीना ने अखबार पर मोहम्मद अली का फोटो देखा: लवलीना ने बताया कि पिता टी गॉर्डन में जॉब करते थे। संडे को आते थे तो मिठाई लाते। एक बार अखबार में लपेटकर जलेबी लेकर आए, जिस पर मोहम्मद अली बॉक्सर की फोटो छपी थी। जब पिता से मोहम्मद अली की कहानी सुनी तो काफी इंस्पायर हुई। पहले मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली, इसके बाद धीरे-धीरे बॉक्सिंग शुरू कर दी।

अस्मिता बोलीं- कॉमनवेल्थ ट्रायल से पहले पिता की मौत: त्रिपुरा की अस्मिता डे ने बताया कि पिता 10 किलोमीटर दूर प्रैक्टिस के लिए लेकर जाते थे। वह साइकिल रिपेयर का काम करते थे। उनकी मां कई बार पड़ोसियों से चावल मांगकर बनाती थी। मिट्‌टी का घर था, बारिश में ढहने का डर बना रहता था। घर बनाने का सपना लेकर जूडो में गई। 2022 में उत्तर प्रदेश पुलिस में जॉब मिली। जिसके बाद उनकी स्थिति में कुछ बदलाव आया। कॉमनवेल्थ ट्रायल से कुछ दिन पहले ही पिता की मौत हो गई। मेडल आया तो देखने के लिए पिता नहीं थे।

वो सवाल, जिनके जवाबों से खिलाड़ियों ने साढ़े 12 लाख रुपए जीते..

सवाल (5 हजार रुपए के लिए): इनमें से किसका स्वाद आमतौर पर मीठा होता है?

जवाब: ठेकुआ

सवाल (10 हजार रुपए के लिए): ट्यूबलाइट, दबंग जैसी फिल्मों में किस अभिनेता ने काम किया है?

जवाब: सलमान खान

सवाल (15 हजार रुपए के लिए): पानी की बोतल की क्षमता किस इकाई से मापी जाती है ?

जवाब: लीटर

सवाल (20 हजार रुपए के लिए): पूर्वोतर भारत में कामाख्या के नजदीक सराय घाट पर दो पुल बने हुए हैं?

जवाब: ब्रह्मपुत्र

सवाल (25 हजार रुपए के लिए): उस शहर के बारे में कौनसा कथन सही है, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज हवाई अड्‌डा स्थित है?

जवाब: समुंद्र के पास स्थित है।

सवाल: मीरा बाई चानू किस खेल में ओलिंपिक मेडलिस्ट हैं।

जवाब: वेटलिफ्टिंग

सवाल (50 हजार रुपए के लिए): कौन सा शहर राजस्थान में है।

जवाब: जोधपुर।

सवाल (1 लाख रुपए के लिए): इनमें से कौनसा कथन चित्र में दिखाई गई सभी 4 भाषाओं में सही है।

जवाब: सभी दक्षिण भारतीय भाषाएं हैं।

सवाल (2 लाख रुपए के लिए): यदि हिंदी में गुरु और अंग्रेजी में टीचर हैं तो जापानी में वही शब्द क्या होगा ?

सही उत्तर: सेन्सेई।

सवाल (3 लाख रुपए के लिए): किसी खेल और उससे जुड़ी संस्कृति की इनमें से कौन सी जोड़ी गलत हैं ?

जवाब: सैम्बो मलेशियाई।

सवाल (5 लाख रुपए के लिए): इन चित्र का उल्लेख उस राज्य के नाम में है, जिसकी राजधानी शिलोंग है।

सही उत्तर: मेघालय…ऑडियंस पोल का प्रयोग किया।

सुपर संदूक खेल राउंड हुआ…90 सेकेंड में 10 सवाल, 7 सवाल के सही जवाब देकर फिफ्टी-फिफ्टी लाइफ मिली

किस स्थान पर व्यायाम की मशीन होती है

जवाब: जिम

किस शब्द का अर्थ उम्मीद है।

जवाब: आशा

किस उपकरण से बाण मारा जाता है ?

जवाब: धनुष

कौन सा जानवर बड़ी बिल्ली है?

जवाब: बाघ

भारतीय स्वतंत्रता दिवस किस महीने में मनाया जाता है?

जवाब: अगस्त

कौन सा खेल बड़े मैदान पर खेला जाता है?

जवाब: फुटबाल।

किस फिल्म में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत की भूमिका निभाई?

जवाब: नहीं दिया।

इनमें से क्या तेलंगाना के लिए वाहन पंजीकरण कोड है ?

जवाब: TG

किस रियासत पर निजाम का शासन था?

जवाब: नहीं दिया।

इनमें से कौन सा शहर उत्तर प्रदेश में नहीं है ?

जवाब नहीं दे पाई।

सवाल: (साढ़े 7 लाख रुपए के लिए): ICC महिला टी-20 विश्व कप के सभी 10 संस्करणों में एकमात्र भारतीय कौन हैं?

जवाब: हरमनप्रीत कौर

सवाल: (साढ़े 12 लाख रुपए के लिए): 1887 में महात्मा गांधी से किस विश्वविद्यालय से दसवीं कक्षा पास की थी?

जवाब: बॉम्बे विश्वविद्यालय

सवाल: एलिस्टेयर मैककॉ इन दोनों पुस्तक शीर्षकों को कौन सा शब्द पूरा करेगा ?

जवाब: चैंपियन

इसके बाद टाइम ओवर का हूटर बज गया और गेम ओवर हो गया कॉमनवेलथ गेम्स 2026 के महिला पैरा शॉट पुट F57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वालीं शर्मिला धनखड़ की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था, जब उन्होंने गेम्स से दूरी बनाने का फैसला कर लिया था