August 10, 2026
10 aug 14
  • 4 बदमाश गिरफ्तार, पुलिस का रिकवरी का दावा

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  कुरुक्षेत्र के सेक्टर-7 में एडवोकेट बलवंत सिंह वालिया के घर गन प्वाइंट पर सवा 3 करोड़ रुपए की लूटपाट करने वाले 4 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान कमल व प्रिंस निवासी पानीपत और साहिल व अंश निवासी सोनीपत के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, पूरी प्लानिंग के तहत वारदात को अंजाम दिया गया था। बदमाश नकाब पहनकर घर में घुसे थे। उनके पास पिस्टल थी और वारदात के दौरान घर में लगे डीवीआर भी अपने साथ ले गए थे। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने टेक्नीकल जांच, साइबर सहायता और सीसीटीवी फुटेज से आरोपी पकड़े गए।

6 अगस्त की रात घुसे थे नकाबपोश