April 30, 2024

स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 को लेकर ली गई सिटीजन फीडबैक में नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी हरियाणा में नंबर एक पर आया है। स्वच्छ सर्वेक्षण में ट्विनसिटी के 23347 लोगों ने अपनी फीडबैक दी है। इसमें निगम के 22 वार्डों में फेस टू फेस 619, स्वच्छता एप पर 39 और 22689 लोगों ने पोर्टल पर अपनी फीडबैक दी है। 13294 फीडबैक के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर अंबाला नगर निगम रहा है। इसी तरह जिले की नगर पालिका रादौर में 1855 व साढौरा में 875 लोगों ने फीडबैक दी है। फेस टू फेस, स्वच्छता एप व पोर्टल के माध्यमों से ली गई फीडबैक के दौरान स्वच्छता से जुड़े अलग-अलग सवाल पूछे गए। जिनका शहरवासियों ने खुलकर जवाब दिया।

मेयर मदन चौहान व उप निगम आयुक्त अशोक कुमार के निर्देशों पर कार्यकारी अधिकारी सुशील भुक्कल व सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा के नेतृत्व में बनी नगर निगम व सक्षम की टीमों ने घर घर जाकर फेस टू फेस फीडबैक लिया। साथ ही लोगों को पोर्टल व स्वच्छता एप के माध्यम से अपनी फीडबैक दर्ज करने की अपील की थी। इसके अलावा नगर निगम की ओर से स्कूल, कॉलेज, आईटीआई व विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसके चलते हमारा शहर प्रदेश में सबसे अधिक फीडबैक दर्ज करने में सफल हो पाया।

 

प्रदेश में पहले दस स्थानों की सूची –

नगर निगम यमुनानगर जगाधरी : 23347

नगर निगम अंबाला : 13294

नगर निगम गुरुग्राम : 11124

अंबाला सदर : 9603

करनाल : 4437

रोहतक :4187

पंचकूला : 3472

हिसार : 3236

पानीपत : 3232

नारायणगढ़ : 3208

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *