- प्रभारी संजय दत्त को भेजा पत्र, लिखा- कार्यों में ज्यादा व्यस्त हूं
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में हिसार कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त को ये इस्तीफा भेजा है। उन्होंने इस्तीफे में निजी कारणों का हवाला देते हुए कहा कि वह सामाजिक कार्यों में अधिक व्यस्त रहते हैं। इस कारण पार्टी का काम सक्रिय रूप से नहीं कर पाएंगे।
हालांकि, पार्टी सूत्र इसका कारण संगठन से उनकी नाराजगी बता रहे है। बताया जा रहा है कि जब से बजरंग दास गर्ग को शहरी प्रधान बनाया गया तभी से वो नाराज थे और इस्तीफा देना चाहते थे। मगर, बार-बार कहने पर भी उनका इस्तीफा नहीं लिया गया। हालांकि अभी तब बजरंग दास गर्ग की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। बजरंग दास गर्ग को करीब एक साल पहले कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष बनाया था।